
देवास (खुमानसिंह बैस/शाकिर अली दीप) सुभाष चौक के सराफा क्षेत्र मे जैन ज्वेलर्स पर पांच वर्षों से परिवार के सदस्य की तरह कार्य करने वाले कर्मचारी युवक सोहेल पिता चांद खां निवासी भवानी सागर, जैन ज्वेलर्स की दुकान में फांसी के फंदे पर लटका पाया गया था ।
इस कथित आत्महत्या को लेकर शहर में कई तरह की चर्चाएं चल रही हैं ।
सोहेल का परिवार भी यह बात मानने को तैयार नहीं है कि उसने आत्महत्या की है ।
सोहेल के पिता चांद शेख के अनुसार शनिवार रात 12:00 बजे तक उसके साथ उसके कई दोस्त ख्वाजा गरीब नवाज की चौखट पर जाकर मन्नतें मांगने की बात कर रहे थे और तुरंत अजमेर जाने को कह रहे थे ।
उसके कुछ साथियों ने उसको भी चलने के लिए कहा मगर किसी कारणवश रात 12:00 बजे के बाद तक भी वह खुशहाल इंसान अजमेर ना जा सका और उसके साथी अजमेर निकल गए ।
उनमें से कुछ साथियों का कहना है कि सोहेल आखरी वक्त तक किसी भी तरह के कोई टेंशन में नहीं था और ना ही हम से किसी तरह के कोई डिप्रेशन की दबाव की बात कर रहा था ।
आखरी वक्त भी ऐसा नहीं लग रहा था कि यह सुसाइड भी कर सकता है और हम लोग कुछ समय बाद अपने अपने घर चले गए और सुबह जब खबर लगी कि सोहेल ने आत्महत्या कर ली है तो हमें किसी को भी इस बात पर यकीन नहीं आ रहा था । सोहेल के पिता और दोस्तों के अनुसार सोहेल अनपढ़ था फिर भी उसने टूटी फूटी हिन्दी अंग्रेजी मे सुसाइड नोट लिखकर अपनी आत्महत्या के लिए खुद को जिम्मेदार मानकर परिवार से माफी मांगी ?
सोहेल के पिता का कहना था कि जैन ज्वैलर्स के मालिक सोहेल को बेटे जैसा रखते थे । सोहेल दो घण्टे सीबह और दो घंटे शाम घर आता था । 20 घंटे वहीं रहता था । रात मे सोता भी वहीं था । सोहेल फर न कोई कर्ज था न उसे कोई तनाव था ।
फांसी भी सही नहीं लगी पांव जमीन से टिके थे ।चेहरा भी सामान्य था । घटना स्थल और लाश को देखकर आत्महत्या किसी को भी हजम नहीः हो रही है । 23 साल के सोहेल की शादी की बात भी चल रही थी और मौतसे पहले वह अपनी होने वाली बीबी से सामान्यत बात कर रहा था । सोहेल ने डेढ़ बजे तक अपनी होने वालि बीबी से बात की और कहा की दिन मे एक बजे घर आना मेरी बहन भी आएंगी ।
जिन्दगी से प्यार करने वाला युवक सोहेल आत्महत्या नहीः कर सकता न ही ऐसा कोई कारण था । अब पुलिस को चाहिए कि वह सच्चाई सामने लाए ।
कोतवाली थाना प्रभारी उमरावसिंह के अनुसार परिवार के बयान हो गये हैं और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इन्तजार है । सोहेल की मौत के पीछे बड़ा रहस्य या कारण है यह माना जा रहा है और चर्चा भी यही है ।
,,सुसाइड नोट की जांच भी पुलिस द्वारा हैंडराइटिंग एक्सपर्ट से करवाई जा रही है और साइबर एक्सपर्ट से उसके मोबाइल कॉल्स की डिटेल निकलवा कर भी जांच की जाएगी ।
जो भी स्थिति होगी कुछ दिनों में साफ हो जाएगी कि सोहेल की मौत का वास्तविक कारण है क्या?

