देवास। देविकलम कॉलोनी की नवीन कार्यकारिणी गठित की गई जिसमें अध्यक्ष पद पर राजवीर सिंह भदौरिया, सचिव पद पर कमल सिलोरिया व कोषाध्यक्ष मनोज को नियुक्त किया गया। इस अवसर पर नव नियुक्त अध्यक्ष श्री भदोरिया ने कॉलोनी की समस्याओं पर ध्यान आकर्षित करते हुए उनके निराकरण के लिए हर संभव प्रयास करने की बात कही वही कॉलोनी की सुंदरता बनी रहे इसके लिए तत्पर रहने व सभी को एक साथ मिलकर कार्य करने के लिए कहा गया। वही कॉलोनी निवासी ईश्वर सिंह राठौर को पुलिस विभाग में पदोन्नति होने पर उनका भी स्वागत किया गया।इनकी नियुक्ति पर पहलवान सिंह, दिनेश कुमावत, मुकेश सिलोरिया, शिवपाल सिंह चौहान,रूपेश व्यास पंडित , महेश कारपेंटर, मदन लाल , नानूराम, जीवन सिंह,विक्रम सिंह बेस, धाकड़ दादा, नेपाल सिंह, रावत जी,,लालचंद ,अनिल गोर, अनिल पटेल , चौधरीजी, महेंद्र रावत, मुकेश बीएनपी ,पवन बागानिया ,विक्रम सिंह , जीवन सिंह सहित समस्त कॉलोनीवाशियो ने हर्ष व्याप्त करते हुए बधाई प्रेषित की। उक्त जानकारी कॉलोनी के मीडिया प्रभारी राजपाल सिंह ने दी।

