हिंदी पत्रकारिता दिवस के 200 वर्ष पूर्ण होने पर होगा पत्रकारों का सम्मान

बागली। प्रेस क्लब का वर्किंग जर्नलिस्ट्स द्वारा मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आगामी 30 मई हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर को देशभर से आमंत्रित पत्रकारों को सम्मानित किया जाएगा ।इस अवसर पर संगठन द्वारा पत्रकार संगोष्ठी का भी आयोजन किया जाएगा।
संगठन के डिजीटल मीडिया विभाग के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुनील योगी द्वारा की गई जानकारी अनुसार इस
कार्यक्रम की अध्यक्षता पी सी डब्ल्यू जे के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर सैयद खालिद कैस करेंगे।
सुनील योगी ने बताया कि हिंदी पत्रकारिता को 200 वर्ष पूर्ण होने पर पी सी डब्ल्यू जे द्वारा देश भर से जुड़े तमाम पत्रकारों एवं पत्रकारों के हित में बोलने वाले वक्ताओं का सम्मान किया जाएगा ।
इसी अवसर पर देवास जिले के वरिष्ठ पत्रकार श्री मुन्ना वारसी को” लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड”से सम्मानित किया जाएगा ।
ज्ञात हो कि 200 वर्षों के लंबे हिंदी पत्रकारिता के सफर में वर्तमान में पत्रकार की स्थिति कहां पर है यह चिंता का विषय है पत्रकार सुरक्षित नहीं है आए दिन उन पर हमले होते रहते हैं। कई बार खबरों को कवर करने गए पत्रकारों पर ही शासन प्रशासन द्वेषता पूर्वक कार्रवाई करते हुए उन्हें कानूनी रूप से प्रताड़ित करने में कोई कसर नहीं छोड़ते लंबी लड़ाई के बावजूद भी आज तक पत्रकार सुरक्षा के कानून को मानता नहीं मिल पाई लेकिन फिर भी पत्रकार अपनी भूमिका निभाते हुए शासन प्रशासन को समय-समय पर अपनी खबरों के जरिए आने वाले सभी खतरों से अवगत कराता आया है।
पी सी डब्ल्यू जे की राष्ट्रीय संगठन महासचिव श्रीमती शशि दीप ने हमारे संवाददाता को बताया कि अब समय आ गया है कि पत्रकार साथी मिलजुल कर देश हित की खबरों को प्राथमिकता दें साथ ही पत्रकार सुरक्षा कानून को लागू करने के लिए भी हर स्थान से पहल करें भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में 200 से अधिक पत्रकारों के आने की संभावना है। यह आयोजन पी सी डब्ल्यू जे के बैनर तले संपन्न होगा।
कार्यक्रम के आयोजनकर्ता संगठन के प्रदेश महासचिव मोहम्मद अफसर खान एवं प्रदेश सचिव इरशाद खान ने बताया कि कार्यक्रम दोपहर 3:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक हिंदी भवन पॉलिटेक्निक रोड भोपाल में आयोजित होगा।