देवास हिन्दू समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष मनोज मिश्रा ने बताया कि हिंदू समाज पार्टी के मध्य प्रदेश अध्यक्ष ऊर्जावान माननीय श्री शैलेंद्र त्रिपाठी जी ज़एवं मध्य प्रदेश महासचिव श्री पवन अग्रवाल जी विधि प्रकोष्ठ के अध्यक्ष श्री बाबूलाल जी गोर देवास से जिला अध्यक्ष हिंदू समाज पार्टी पंडित मनोज जी मिश्रा एवं महासचिव श्री अरविंद तिवारी जी एवं हिंदू समाज पार्टी जिला संयोजक श्री भागीरथ पेंटर साहब इंदौर विजय नगर स्थित प्रथम अधिवेशन पर प्रदेश अध्यक्ष श्री शैलेंद्र त्रिपाठी जी ने सभी कार्यकर्ताओं से परिचय प्राप्त किया और उन्हें मार्गदर्शन दिशा निर्देश दिए ! देवास जिला हिंदू समाज पार्टी की ओर से युवा और ऊर्जावान प्रदेश अध्यक्ष जी का आभार व्यक्त किया ! प्रदेश अध्यक्ष जी ने एवं महासचिव श्री पवन अग्रवाल जी ने सभी कार्यकर्ताओं को अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने का संकल्प दिलवाया ! सभी कार्यकर्ताओं ने युवा ऊर्जावान अध्यक्ष का हृदय से स्वागत करते हुए उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलते हुए अपने संकल्प को दोहराया ! मध्य प्रदेश महासचिव श्री पवन अग्रवाल जी ने आभार व्यक्त किया!…..


