देवास जिले में अब तक 1370.16 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज

देवास 23 सितम्बर 2020/ जारी मानसून सत्र में 23 सितम्बर 2020 की स्थिति में जिले के वर्षामापी केन्द्रों पर अब तक औसत रूप से कुल 1370.16 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार जारी मानसून सत्र में अभी तक देवास में 909, टोंकखुर्द में 1159, सोनकच्छ में 1789, हाटपीपल्या में 1705, बागली में 1277, उदयनगर में 1441, कन्नौद में 1193, सतवास में 947 तथा खातेगांव में 1911 मिमी औसत वर्षा रिकॉर्ड की गई।
पिछले 24 घण्‍टे में 43.56 मिमी औसत वर्षा दर्ज
पिछले 24 घंटे में देवास में 23, टोंकखुर्द में 33, सोनकच्छ में 86, हाटपीपल्या में 75, बागली में 39, उदयनगर में 45, कन्नौद में 17, सतवास में 18 तथा खातेगांव में 56 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
पिछले साल अब तक 1324.56 मिमी औसत वर्षा दर्ज हुई थी
अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार गत मानसून सत्र में अभी तक 1324.56 मिमी वर्षा दर्ज की गई थी। जिसमें देवास में 1164, टोंकखुर्द में 1435, सोनकच्छ में 1712, हाटपीपल्या में 1292, बागली में 1320, उदयनगर में 1165, कन्नौद में 1348, सतवास में 1130 तथा खातेगांव में 1355 मिमी वर्षा दर्ज की गई थी।