देवास की गर्ग स्टेट से हो रहा था नकली नोट का कारोबार स्केनर प्रिंटर और नोट सहित दो आरोपी युवक गिरफ्तार

देवास (खुमानसिंह बैस/शाकिर अली दीप)
बैंक नोट प्रेस थाना निरीक्षक मुकेश इजारदार और उनके सहयोगियों ने नकली नोट छापकर चलाने की सूचना पर कार्रवाई करते हुए दिनांक पांच अक्टूबर 2020 को नकली नोट खपाने के लिए उज्जैन रोड विजयगंज मण्डी ब्रिज के पास आए दीपक श्रीवास्तव और उसके साथी रोहित परमार को पकड़ लिया ।
दीपक की तलाशी लेने पर 500 रू के 100 नग नोट एवं 200 रू के 100 नग नोट असली जैसे मिले । रोहित परमार की तलाशी लेते 200 रू के 100 नग नोट असली जैसे मिले । दोनो आरोपियों को गिरफ्तार करने पर उन्होंने पूछताछ मे बताया कि आरोपी दीपक अपने घर गर्ग स्टेट बावड़िया देवास मे कलर प्रिन्टर फोटोकॉपी स्केनर से नकली नोट की प्रिन्ट लेकर उन्हें अपने साथियों के साथ मिलकर बाजार मे चलाता है ।
आरोपी दीपक के घर से 2000 रू के 39 नग , 500 रू के 100 नग , 200 रू के 95 नग नकली नोट , प्रिन्टर , फोटोकापी, स्केनर मशीन सहित पेपर जप्त किए गए । आरोपियों का यह अपराध धारा 489 ए . 489 बी . 489 सी . 489 डी का पाया जाने से अप क्र. 479/2020 दर्ज कर विवेचना में लिया गया । आरोपियो के अन्य साथीगण से बाजार में चलाए गए नोटो के बारे में पूछताछ की जा रही है । गिरफ्तार आरोपी : – दीपक पिता कृष्ण मोहन श्रीवास्तव उम्र 22 साल निवासी गर्ग स्टेट एबी रोड देवास, रोहित पिता संतोष परमार 24 साल निवासी बावड़िया देवास ।
जप्त माल : – आरोपी दीपक से एक टीव्हीएस स्पोटर्स मोटर सायकल , 2000 रू के 39 नोट , 500 रू के 200 नोट , 200 रू के 195 नोट , 1 एचपी प्रिन्टर , 1 पेपर कटर और पेपर जप्त किए गए ।
कुल दो लाख सत्रह हजार रूपए के नकली नोट आरोपियों से जप्त किये गये । आरोपी रोहित से 200 रू के 100 नकली नोट जप्त किये गये ।
कुल जप्ती मोटर सायकल कीमत 50 हजार , प्रिन्टर स्केनर कीमत -13000 हजार रू , 2000 रू के 39 नग , 500 रू के 200 नग , 200 रू के 295 नग कुल 02 लाख 37 हजार रू ( 2.37.000 रू ) नकली नोट जप्त किये गये ।कुल जप्त मश्रुका की कीमत तीन लाख रुपये बताई गई है । मुखबिर की सूचना पर इस उल्लेखनीय सफलता में थाना प्रभारी बीएनपी मुकेश इजारदार , सउनि ० अजय साहनी , प्रधान आर . 661 मनोज पटेल , आर . 298 शिवकुमार , आर 615 प्रदीप शर्मा , आर 672 महेन्द्र राव , आर 686 रामप्रतापसिंह , सै 273 भगवानसिंह , सै निलेश की विशेष सराहनीर भूमिका रही , जिन्हें पुलिस अधीक्षक डॉक्टर शिवदयालसिंह द्वारा पुरस्कृत करने की घोषणा की गई ।
देवास शहर के औद्योगिक क्षेत्र थाना मे आरोपी युवक बड़ी आसानी से नकली नोट लम्बे समय से छाप कर बाजार मे चला रहे थे । देवास के बैंक नोट प्रेस थाना पुलिस की इस सफलता को पुलिस अधीक्षक डॉक्टर शिवदयालसिंह ने पत्रकारों से पत्रकारवार्ता मे साझा किया । नोट कितने छापे? कहां कहां चलाये ? इसकी जांच की जा रही है ।