औद्योगिक क्षेत्र मे सट्टा उद्योग का शुभारम्भ क्षिप्रा मे कुख्यात सटोरिये की सक्रियता सवाल (एस पी के अवैध पर अंकुश को चेलेन्ज)

देवास (खुमानसिंह बैस) देवास शहर मे सटोरियों और सट्टा कारोबारियों पर पुलिस अधीक्षक डॉक्टर शिवदयालसिंह के प्रभावी अंकुश लगाने से सट्टा पसंद सुरक्षित और सहज ठिये तलाशते हुए औद्योगिक क्षेत्र पहुंच रहे हैं ।
औद्योगिक क्षेत्र मे बंद पड़े कारखानों के आसपास सटोरियों ने अपना सट्टा उद्योग प्रारंभ कर लिया है । यह सटोरिये अपने अनेक सहयोगियों के साथ सट्टा कारोबार मे लिप्त हैं । औद्योगिक क्षेत्र मे संचालित प्री-पेड सट्टा अड्डों पर लाखों रुपये का व्यपार जारी हे और वर्दी पर लक्ष्मीनारायण भारी है ।
औद्योगिक क्षेत्र थाना के तहत आने वाले क्षिप्रा इस पार भी कुख्यात सटोरियों ने साझेदारी मे सट्टा कारोबार की शुरुआत कर दी है और जमकर नोट छाप रहे हैं । क्षिप्रा के सटोरिये सेटिंग मे उस्ताद चर्चित होकर यह थाना ही सेट करने का दावा करते हैं । क्षिप्रा कै तट पर सट्टा कारोबार करने वाले पुलिस अधीक्षक के अवैध पर अंकुश अभियान को धता बताकर अपना धंधा कर रहे हैं ।
बताया जाता है कि औद्योगिक क्षेत्र का सट्टा कारोबार इस समय सबसे सुरक्षित होकर शुभ-लाभ मे चल रहा है और सहयोगियों को अच्छा कमिशन भी सटोरियों द्वारा देकर एस पी के अंकुश अभियान को असफल करने वालो का आर्थिक आभार सटोरियों द्वारा व्यक्त किया जा रहा है ।
औद्योगिक क्षेत्र का निरंकुश सट्टा बाजार पुलिस पर मजबूत आर्थिक अंकुश रखता है यह बात दम रखराती है ।