सालगराम ढाबे से लाखों का अवैध डीजल आईल शराब जप्त (कुख्यात कारोबारी हुनेरसिंह को किया गिरफ्तार )

देवास(खुमानसिंह बैस) भोपाल रोड पर ग्राम खटाम्बा मे वर्षों से अवैध कार्यों के लिये कुख्यात , आर्थिक दबाव और सांठगांठ से संचालित सालगराम ढाबे पर बड़ी कार्रवाई करते हुए लाखों रुपये का अवैध डीजल,काला आईल और अफरा-तफरी का अन्य सामान जप्त किया गया । पुलिस पीआरओ के अनुसार पुलिस अधीक्षक डॉक्टर शिवदयालसिंह द्वारा जिला देवास मे कालाबाजारी , अवैध गतिविधियो पर अंकुश लगाने के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगदीश डाबर , नपुअ विवकेसिंह चौहान , उपुअ किरण शर्मा के निर्देशन में थाना प्रभारी बैंक नोट प्रेस मुकेश इजारदार और उनकी टीम ने दिनांक 22.12.2020 की रात मे मुखबीर की सूचना पर ग्राम खटाम्बा के सालगराम ढाबे के पीछे अवैध रूप से कालाबाजारी के लिए अवैध संग्रहण किए जा रहे के स्थान पर दबिश दी गई । दबिश मे बड़ी मात्रा मे डीजल और काला आईल सहित अवैध शराब जप्त की गई । जप्त सामान मे 200-200 लीटर के कुल 10 ड्रम काला आईल करीब 2000 लीटर कीमत एक लाख रूपए , 05 काले आईल के 200-200 लीटर के खाली ड्रम सहित एक टैंकर एमपी 09 के बी 6212 पम्प लगा हुआ जिसमे करीब 3000 लीटर काला आईल भरा था , कीमत करीब 25 लाख रूपए , 03 ड्रम 200-200 लीटर के जिनमे कुल 500 लीटर डीजल भरा हुआ और डीजल नापने की माप , झब्बी , मोटर आदि जप्त की गई । तलाशी मे अवैध संग्रहण के अलावा अवैध 24000 रू कोमत की चार पेटियो मे भरी 150 क्वार्टर अंग्रेजी शराब अलग – अलग कंपनी की करीब 30 लीटर जप्त की गई । मौके से आरोपी ढाबा संचालक हुनेरसिंह पिता अंतरसिंह धाकड़ निवासी खटाम्बा को गिरफ्तार कर थाना बैंक नोट प्रेस देवास मे अपराध क्रमांक 635/2020 धारा 185 भादवि एवं 3 , 7 , ई 0 सी 0 एक्ट , 34 आबकारी अधि 0 का पकरण दर्ज किया गया ।
उल्लेखनीय है कि इस ढाबे पर वर्षों से अवैध गतिविधियों का संचालन सेटिंग से किया जा रहा था । पुलिस अधीक्षक डॉ .शिवदयालसिंह के निर्देशानुसार यह कार्रवाई सराहनीय कही जा सकती है ।