
देवास एडवेंचर फेस्ट 2020 में नेहरू युवा केंद्र द्वारा ऑल बाइकर्स क्लब के माध्यम से कोरोना जागरूकता, रोड सेफ्टी रूल्स और हेलमेट पहनने के फायदों से आम जनता को परिचित करवाने का प्रयास किया गया। क्लब लीडर कुणाल परमार ने बताया कि क्लब द्वारा लगातार जन जागरूकता के माध्यम से लोगों को दुर्घटनाओं से बचने के लिए हेलमेट के उपयोग को प्रोत्साहित करने के लिए प्रोग्राम किए जाते हैं। ऑल बाइकर्स क्लब के सभी सदस्यों का परिचय और उपलब्धि मंच संचालक अनुज पाठक द्वारा आकर्षक अंदाज़ में प्रस्तुत की गई। बाइकर्स क्लब में मुख्य रूप से कार्तिक वर्मा, सौरभ वर्मा, प्रांजल देशपांडे, क्षितिज पांडे, सागर गुप्ता, हर्षित मेहता, असलम खान, खलील अहमद, शेशन तोगे, यश जैन, नितेश दास और संयम जैन ने सहभागिता की। इस प्रस्तुति के लिए नेहरू युवा केंद्र के अनिल जैन, सैयद सादिक अली और खेल शिक्षक सलीम शेख, एहतेशाम उल हक़ ने विशेष सहयोग किया।ऑल बाइकर्स क्लब द्वारा इतने अच्छे पर्यटन स्थल के विकास और व्यवस्थाओं के लिए देवास जिला प्रशासन, नगर पालिक निगम देवास और डिस्ट्रिक्ट टूरिज्म प्रोमोशन काउंसिल और व्यवस्था में लगे समाजसेवियों और अशासकीय विद्यालय संचालक संघ और खेल संगठनों को बधाई भी दी गई।क्लब के सभी सदस्यों को नगर निगम और प्रशासन की टीम द्वारा पुरस्कृत भी किया गया।

