
देवास। समीपस्थ ग्राम राजौदा में श्रीराम राजपूत धर्मशाला का निर्माण चल रहा है, जिसमें राजपूत समाज के दानदाताओं द्वारा अपना सहयोग प्रदान किया जा रहा है। इन्हीं में से डॉ. अंतरसिंह चौहान का परिवार ऐसा भी है, जिन्होंने अपने स्वयं के 10 लाख रुपये व्यय कर धर्मशाला की छत का निर्माण करवाया। वहीं अन्य लोगों ने अलग-अलग तरीके से धर्मशाला में अपनी सहभागिता देकर सहयोग प्रदान किया। इन्हीं सहयोगियों का रविवार को धर्मशाला परिसर में सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में महू के पूर्व विधायक अंतरसिंह दरबार, इंदौर के वरिष्ठ भाजपा नेता कंचनसिंह चौहान, सेवानिवृत्त एसडीएम मदनसिंह ठाकुर, रामेश्वरसिंह राजपूत, तंवरसिंह चौहान, भगवत सिंह चौहान, अनिलराजसिंह सिकरवार, प्रेस क्लब सचिव चेतन राठौड़, हरिसिंह, पत्रकार विजेंद्र उपाध्याय, शैलेंद्र अड़ावदिया उपस्थित थे। इस अवसर पर अतिथियों द्वारा धर्मशाला में सहयोग करने वाले डॉ. अंतरसिंह चौहानसिंह, सुभाष सिंह चौहान, दिलीप सिंह, उम्मेदसिंह, बहादुर सिंह, ओमप्रकाश सिंह, विनोद चौहान, संजय सिंह, संतोष सिंह, सोहनसिंह, धर्मेंद्रसिंह, सुमेरसिंह सोनगरा व केशरसिंह का शाल, श्रीफल व साफा बांधकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक अंतरसिंह दरबार ने कहा कि राजपूत समाज द्वारा धर्मशाला निर्माण के साथ ही अब बालिकाओं की शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से छात्रावास का निर्माण भी करना चाहिए, तभी समाज का विकास होगा। वहीं कंचनसिंह ने कहा कि गांव-गांव में धर्मशाला निर्माण होने लगा है, किंतु हमें तीर्थ स्थल औंकारेश्वर व उज्जैन में भी बन रही धर्मशालाओं में सहयोग करना चाहिए। कार्यक्रम को अन्य अतिथियों ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर आरामसिंह चौहान, आकाश सिंह चौहान, धर्मेंद्रसिंह चौहान, विनोदसिंह चौहान, जसवंत सिंह राजौदा, दिनेशसिंह चौहान, बनेसिंह दरबार, वेदप्रकाश चौहान, विक्की गौड़ सहित बड़ी संख्या में राजपूत सरदार उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. दशरथसिंह चौहान व अजयसिंह राजौदा ने किया तथा आभार अर्जुनसिंह चौहान ने माना

