शिक्षा कलम और मिठास के श्रेष्ठजनों की मौजूदगी मेखुशी का जन्मदिवस खुशनुमा माहौल मे मनाया(बेटियां खुश तो देश खुशहाल:- तृप्ति )

देवास । बेटियों की श्रेष्ठता,सम्मान और सुरक्षा पर सर्वाधिक कलम चलाने वाले पत्रकार ,साहित्यकार शाकिर अली दीप की भान्जी “मिशन परी” शार्ट स्वच्छता फिल्म की मुख्य भूमिका निभाने वाली “खुशी” का जन्मदिवस शिक्षा,सेवा,पत्रकारिता और स्वीट्स क्षेत्र की श्रेष्ठ हस्तियों की मौजूदगी मे मनाया गया । समाज जागृति और सेवा मे सर्वाधिक सक्रिय और चर्चित अकरम शेख तृप्ति ने कहा कि बेटियां खुश तो देश खुश । ब्राइट स्टार पब्लिक स्कूल और मौलाना आजाद कॉलेज संचालन सहित समाजसेवा से देवास मे बड़े परिवर्तन और राष्ट्रीय प्रतिभाएं देने वाले ए.बी.सैयद ने कहा कि बेटियां हर धर्म मे खुशियों का आधार हैं । त्रिभुवंस कॉलेज के डायरेक्टर ,साहित्यकार समाजसेवी त्रिभुवन शर्मा ने कहा कि बेटियों से ही परिवार और समाज समृद्ध है । मिष्ठानों के व्यपार मे विश्वसनीयता और सफलताओं के प्रतीक “मधुर स्वीट्स ” के युवा समाजसेवी संचालक अरस्तुल हक ने कहा कि बेटियों से ही जीवन और विश्व मे मधुरता है । प्रेस क्लब उपाध्यक्ष अतुल बागलीकर ने खुशी को शुभकामनाएं और आशिर्वाद देते हुए कहा कि बेटियों की सुरक्षा और प्रगति मे प्रेस की भूमिका भी प्रमुख है । प्रेस परिषद के संयोजक सीरेश शर्मा क्रांति ने कहा कि भारतीय संस्कृति मे बेटियां युगों से दैवी का अवतार हैं ।सांप्रदायिक सद्भावना के प्रतीक समाजसेवी बाबु शेख बी के कहा कि बेटियों से ही रिश्ते खूबसूरत और खुशनुमा हैं । इस अवसर पर पत्रकार अशफाक खान,राजेन्द्र चौरसिया, कमल माछले,शहजाद कौसर,शहाबुद्दीन मंसूरी , चन्द्रकांत भौसले, सरताज खान,आनंद वर्मा ,गोलु कुरैशी ,पिंकी तोमर,प्रिया मालवीय सहित परिजन भी मौजूद रहे । खुमानसिंह बैस ने बेटियों की सुरक्षा,सेवा और प्रगति सहित महिला सम्मान मे सक्रिय मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान और उनके सहयोगियों को प्रेरणीय बताते हुए कहा कि यह पावन अभियान सभी के लिये अनुकरणीय है । खुशी ने इस सम्मान के लिये सभी को धन्यवाद देकर आभार व्यक्त किया ।