देवास(खुमानसिंह बैस/शाकिर अली दीप)औद्योगिक थाना के तहत लोहारपिपल्या में लंबे समय से संचालित जुए के अड्डे पर पुलिस ने छापामार कार्रवाई की औपचारिकता पूर्ण की और कुछ जुआरियों को गिरफ्तार कर जप्ती की ।लोहारपिपल्या मे पटवारी और चौधरी की पार्टनरशिप मे सट्टा और जुए का बड़ा अड्डा औद्योगिक क्षेत्र पुलिस के अप्रत्यक्ष सहयोग से संचालित होने की सूचना लम्बे समय से मिल रही थी । इससे पहले भी ऊपरी दबाव और सक्रियता से यहां छापामार कार्रवाई मे पचास सटोरिये जुवारियों की गिरफ्तारी और पचास हजार की जप्ती बताई गाई थी जबकि सूत्र जप्त राशि तीन लाख से अधिक बता रहे थे ।बताया जाता है कि औद्योगिक क्षेत्र थाना बहुत आसानी से सट्टा जुआ संचालन की सहमति बड़े लेनदेन से दे देता है ।औद्योगिक थाना प्रभारी पहले तो फोन रिसीव नहीं करते और करते हैं तो जानकारी देने से कतराते हैं ।आश्चर्य तो इस बात का है कि जिन थना क्षेत्रों मे सबसे ज्यादा अवैध कारोबार वह थानाप्रभारी प्रचार मे सफल और सराहनीय बताये जाते हैं । पुलिस अधीक्षक अपराधों और अवैध कार्यो पर अंकुश की बात करते हैं और अनेक थाना क्षेत्रों मे अवैध कारोबार अंकुश कौ धता बताकर संचालित किये जा रहे हैं । लोहारपिपल्या की महिलाएंं और निवासी अवैध कारोबार से त्रस्त हैं और खुलेआम आरोप लगा रहे हैं कि पुलिस के संवरक्षण मे ही ये कारोबार चलायाजा रहा है । यहां से अड्डा संचालित हो रहा था। सट्टा अड्डा संचालन की शिकायत मुख्यमंत्री हेल्प लाईन तक भी की गई लेकिन कार्रवाई के बीच चांदी का कवच आता रहा । इस अड्डे की शिकायत सूचना को अकसर अनदेखा किया गया है । औद्योगिक थाना पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही सरगना संचालक बड़ी राशि सहित फरार हो गये ।यहां बड़ी संख्या में बाइक और साथ ही एक कार भी खड़ी थी। पुलिस और पत्रकारों को देखकर जुआरियों में भगदड़ मच गई और अनेक जुआरियों को आसानी से भागने का मौका भी दिया गया ।पुलिस छह जुआरियों को गिरफ्तार कर बाइक और कार सहित थाने लेकर आयी । जिस खंडहर मकान में जुआ खेला जा रहा था उस मकान को भी पुलिस द्वारा दिखावे की कार्रवाई मे तत्काल तोड़ दिया गया । आसपास के लोगों ने पुलिस की कार्रवाई को लेकर धन्यवाद भी दिया और सांठगांठ पर आक्रोश भी जाताया । पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट में प्रकरण दर्ज किया है। मिली जानकारी के अनुसार औद्योगिक थाना के तहत लोहारपिपल्या में प्रेमदास के खंडहर मकान पर जुआ खेलने की सूचना मिली और पुलिस मौके पर पहुंची।इस बीच बड़ी संख्या में जुआरी मौके पर मौजूद थे। पुलिस को देखकर कई जुआरी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मौके से नौशाद खान, राजेंद्र पटेल, नवल साल्वे, प्रेमदास बैरागी, तोलाराम पटेल और धीरज चौधरी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने छह हजार 700 रुपए नगद और ताश पत्ती जब्त की। साथ ही 18 बाइक और एक आई 20 कार भी जब्त की। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर थाने लेकर आई वही जिस घर में जुआ चल रहा था उस मकान को भी तत्काल तोड़ दिया गया। क्षेत्रवासियों ने खुला आरोप लगाया कि सटोरियों ने हमारा जीवन बिगाड़ दिया है । प्रशासन और पुलिस द्वारा दिखावे के लिये महिला सम्मान और बेटी सुरक्षा के आयोजनों मे बड़ी बड़ी बाते कहकर दावे भी किए जा रहे हैं लेकिन यहां ग्रामीण महिलाएंं आरोप लगा रही हैं कि हमारी बेटियां और हम भयभीत हैः । औद्योगिक क्षेत्र पुलिस को आनेक शिकायतों के बावजूद औद्योगिक क्षेत्र मे अवैध कारोबारी निडर होकर अपना कारोबार क्यों चला रहे हैं का जवाब सांठगांठ मजबूत है ।

