एक शाम देश के नाम में दी देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति

देवास। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर स्व. किशोर दा स्मृति समिति समारोह द्वारा एक शाम देश के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मालवा के गौरव मिनी महेंद्र कपूर के नाम से प्रसिद्ध देवेंद्र पंडित ने महेंद्र कपूर जी के एक से बढक़र एक देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी। साथ ही साथी कलाकार सुनील मालवीय ने भी किशोर कुमार एवं मोह. अजीज के गीतों की प्रस्तुतिया दी गई। कार्यक्रम देर रात चलता रहा। मुख्य अतिथि बुरहानपुर विधायक ठाकुर सुरेंद्रसिंह शेरा भैया थे। संचालन प्रसिद्ध एंकर बड़वानी की ऋतिका जैन ने किया।