


श्री विद्येश्वर महादेव मंदिर प्रांगण गंगानगर देवास में हर वर्ष की तरह इस बार भी गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर आस पास के सभी रहवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की सबसे खास बात रही, गंगानगर की बेटी युक्ता चौधरी द्वारा ध्वजारोहण। बेटी युक्ता ने कक्षा दशवी में प्रदेश स्तर पर प्रावीण्य सूची में तीसरा स्थान हासिल किया है। निश्चित ही अपने माता पिता, गंगानगर और देवास शहर का नाम प्रदेश स्तर तक रोशन किया है। ध्वजारोहण के साथ ही राष्ट्र गान के बाद सरहद पर हुए शहीदों को याद कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। कार्यक्रम में गणतंत्र दिवस के महत्त्व को बताकर, मिठाई वितरण की गई। कार्यक्रम में शासन द्वारा कोरोना बचाव के निर्देशों का पालन किया गया। कोरोना वेक्सिन को लेकर उसके फायदे एवं फैलाये जाने वाले भ्रान्तियों को भी बातचीत में समझाया गया। कार्यक्रम के बाद मंदिर प्रांगण में स्वच्छता अभियान चलाकर स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत का सन्देश दिया गया।

