*प्रताड़ित महिला ने पति, सास व ससुर के विरुद्ध दहेज प्रताड़ना का प्रकरण दर्ज* कराया

सोनकच्छ। नगर में ब्याही एक पिड़िता ने, माता पिता के घर से दहेज नही लाने की बात से प्रताड़ित होकर सोमवार के दिन पति, सास व ससुर के विरुद्ध पुलिस में प्रकरण दर्ज कराया। पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार फरियादी सपना पिता बहादुरसिंह बैस उम्र 35 वर्ष निवासी हाल मुकाम 84 रज्जबअली मार्ग देवास द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई कि, 13 मई 2011 को उसकी शादी हिन्दु रिती रिवाज से बहादुरसिंह पिता रणधीरसिंह बघेल निवासी राजेन्द्र मार्ग ठाकुर सेरी सोनकच्छ से हुई थी। तब पिता ने उनकी हेसीयत अनुसार दहेज दिया था। पति से उसे एक लड़की हुई जिसकी उम्र 8 साल की है। शादी के बाद से पति बहादुरसिंह, सास उर्मिला व ससुर रणधीरसिंह बघेल उसे हमेशा ताना देते थे कि, तु अपने माता पिता के घर से कुछ नही लाई। इस बात को लेकर आए दिन उसे शारिरीक व मानसीक रुप से प्रताड़ित करते थे। इतना ही नही यह लोग गत 12 जनवरी को उसे घर से निकाल कर सोनकच्छ के पास उनके खेत पर बने एक झोपड़े में रहने को छोड़ आए और उसे खाने पिने को कुछ नही दिया तथा बच्ची को लेकर सास इन्दौर चली गई। मामले की जानकारी फोन लगाकर पिता को दी, जिसके बाद पिता व चचेरा भाई राजकुमारसिंह बैस उसे देवास ले गए। बतादें घटना को लेकर फरियादीया द्वारा देवास नाहर दरवाजा पुलिस को लिखित में शिकायत आवेदन दिया गया था। जिस पर से पुलिस ने उक्त तीनो आरोपीगणों के विरुद्ध धारा 498, 34 का प्रकरण दर्जकर आगामी कार्रवाई के लिए सोनकच्छ पुलिस को सोंपा दिया है।