
देवास, 10 फरवरी 2021/ आबकारी विभाग देवास द्वारा अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण, परिवहन तथा विक्रय के विरुद्ध विशेष चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में 09 फरवरी को सहायक आबकारी आयुक्त श्री विक्रम दीप सांगर के मार्गदर्शन में कंट्रोल रूम प्रभारी श्री नागेंद्र सिंह जादौन के नेतृत्व में देवास शहर, वृत्त टोंक खुर्द एवं सोनकच्छ में कार्यवाही की गई। देवास शहर के रेल्वे स्टेशन के आस पास एवं प्रताप नगर अम्बेडकर नगर एवं हाईवे के ढाबे, होटलों को चेक किया गया। जिसमें मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 के तहत 03 प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिए गए। जिसमें 19 लीटर हाथ भट्टी मदिरा, 200 लीटर महुआ लाहान बरामद किया गया। महुआ लाहन को मौके पर विधिवत नष्ट किया गया। कार्यवाही में आबकारी उप निरीक्षक सुश्री राजकुमारी मंडलोई, प्रेम यादव आबकारी मुख्य आरक्षक राजाराम रैकवार, दीपक धुरिया आबकारी आरक्षक बाल कृष्ण जायसवाल, नितन सोनी तथा नगर सैनिकों का विशेष योगदान रहा। इसी प्रकार आबकारी एवं चौबारा पुलिस चौकी स्टाफ द्वारा चोबारा कंजर डेरा, ग्राम नांदेल एवं टोंकखुर्द में कार्यवाही की गई जिसमें मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत 04 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए जिसमें कुल 22 लीटर अवैध हाथभट्टी मदिरा और लगभग 3 हजार 400 लीटर महुआ लहान जप्त किया गया महुआ लाहन को विधिवत नष्ट किया गया।वृत्त टोंक खुर्द की कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक श्री संदीप सिंह चौहान एवं चौबारा चोकी प्रभारी श्री राकेश चौहान एवं संबंधित स्टाफ एवं आबकारी आरक्षक गोविंद बड़ावदीया एवं सनद कुमार ओझा सम्मिलित थे। वृत्त सोनकच्छ क्षेत्र में 02 प्रकरण बनाए गए जिसमें 35 लीटर हाथ भट्टी मदिरा बरामद की गई। उक्त कार्यवाही में सोनकच्छ वृत्त प्रभारी आबकारी उप निरीक्षक डी पी सिंह आबकारी आरक्षक दीपक टटवाडे का योगदान रहा। आबकारी विभाग द्वारा जिले में इस प्रकार की कार्यवाही जारी रहेगी।

