आशा कार्यकर्ता और सहयोगिनी की मुख्यमंत्री से से मांग विधायक गायत्रीराजे सहयोग की अपेक्षा कर दिया आवेदन

देवास । मध्यप्रदेश स्वास्थ्य कार्यकर्ता ,आशा कार्यकर्ता और आशा सहयोगी जागरुकता संगठन द्वारा देवास की विधायक गायत्रीराजे पवार को मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के नाम ज्ञापन देकर प्रोत्साहन राशि बढ़ाने का निवेदन किया गया ।
आवेदन मे बताया गया कि लोकस्वास्थ्य परिवार कल्याण राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन मध्यप्रदेश द्वारा आशा कार्यकर्ता और आशा सहयोगी के लिए तय की गई 62 प्रकार की सेवाओं के अतिरिक्त भी सौंपी गई विशेष सेवाएं जैसे दस्तक अभियान ,पल्स पोलियो,कोविड-19 सहित अनेक सक्रिय और समर्पित सर्वेक्षण और सेवाएं शहरी-ग्रामीण क्षेत्रों मे देने के बावजूद उपेक्षा की शिकार हैं । आशा कार्यकर्ता और सहयोगी स्वास्थ्य विभाग के अनेक सर्वेक्षण , सेवा और जागरुकता अभियान मे समर्पित होकर भी 2000 दो हजार प्रोत्साहन राशि पाती हैं जो अर्धकुशल श्रमाक के परिश्रम से भी आधी है ।
विधायक के जरिए मुख्यमंत्री जी से वेतन बढ़ाने की मांग की गई जिस पर विधायक जी ने उचित सहयोग का विशौवास दिलाया । आशा कार्यकर्ताओं ने अपनी बात गंभीरता से सुनकर समस्या समाधान मे शीघ्र कार्रवाई की बात कहने वाली विधायक का आभार भी व्यक्त किया ।