
भारतीय जीवन बीमा निगम की नई सम्पर्क सेटेलाइट शाखा का सोनकच्छ शहर मंडीक्षेत्र में स्थित राधेमाल में शुभारम्भ मध्य क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधकसरी प्रकाशचंद्र,मुख्यअभियन्ता अनूप कुंडू,वरिष्ठ मंडल प्रबंधक प्रकाश सिन्हा के कर कमलो द्वारा दिनाँक09/03/21को किया गया।इस अवसर पर इंदौर मंडल के विपणन प्रबंधक राजेश चौधरी एवम प्रबन्धक दिलीप पांडे शाखा प्रबंधक देवास-2 सुभाष पाठक सहित शहर के गणमान्य नागरिक एवं मुख्य शाखा देवास -2 के विकास अधिकारी, अभिकर्ता,कर्मचारी,उपस्थित थे। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्यो के आधार पर संजय जाधव,मुकेश गुप्ता,रीना सुनील मालवीय,राजेश नागर, प्रकाश कुशवाह आदि अभिकर्ताओं का सम्मान तिथियों द्वारा किया गया।

