

उचित दरों पर मिलेगी खाद सामग्री कलेक्टर कार्यालय परिसर में आज मप्र डे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के प्रगति आजीविका स्वयं सहायता समूह राजोदा द्वारा आजीविका दीदी कैपे कैंटिन का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष श्री नरेंद्रसिंह राजपूत, एसडीएम श्री प्रदीप सोनी, श्री राजीव खंडेलवाल, पूर्व महापौर श्री सुभाष शर्मा ने किया। इस दौरान जिला प्रबंधक एनएमआरएल श्री पंकज ठाकुर, श्रीमती सुमन जायसवाल, दीप्ति जाघव, श्रीमती बिंदिया शर्मा, ज्योति माहेश्वरी, आरती सिंह, मुकेश मुखिया दीदी कैफे का संचालन करने वाली श्रीमती प्रकाश बाई विक्रम सिंह चौहान, एवं श्रीमती प्रियंका संदीप परमार सहित जनप्रतिनिधिगण, स्व सहायता समूह की दीदियां उपस्थित थीं।कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह राजपूत ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान हर वर्ग का ध्यान रखकर उनके लिए दिन रात सेवा में लगे हुए हैं। वे महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने के लिए कई योजनाएं संचालित कर रहे हैं। इन्हीं योजना में राष्ट्रीय आजीविका मिशन हैं जो कि महिलाओं को आत्मबल प्रदान कर रहा है। आजीविका मिशन के स्व सहायता समूह से जुड़ने के बाद अब ग्रामीण महिलाएं भी आत्म निर्भर बन रही है तथा स्व सहायता समूह से जुड़ने के बाद महिलाओं के जीवन में उल्लेखनीय बदलाव भी आ रहे हैं। कार्यक्रम में श्री राजीव खंडेलवाल ने स्व सहायता समूह की महिलाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा विभिन्न योजनाओं का संचालन कर आत्म निर्भर बना रहे हैं। स्व सहायता समूह के माध्यम से वे महिलाओं को भी मजबूती प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे स्व सहायता को हर माह ऋण उपलब्ध कराकर नए समूह को भी सुदृढ़ता प्रदान कर रहे हैं। कार्यक्रम में पूर्व महापौर श्री सुभाष शर्मा ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा आत्म निर्भर बनाने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्व सहायता समूह भी उन्हीं में से एक हैं। उन्होंने कहा कि स्व सहायता समूह से महिलाएं अब आत्म निर्भर बनेंगी और वे आर्थिक रूप से सुदृढ़ होंगी। इसके लिए सभी महिलाओं को बधाई देता हूं। इस दौरान स्कूल के विद्यार्थियों को गणवेश भी प्रदान की गई। कैफे की संचालनकर्ता श्रीमती प्रकाश बाई विक्रम सिंह चौहान एवं श्रीमती प्रियंका संदीप परमार ने बताया कि खाद्य सामग्री उचित मूल्य पर मिलेगी।

