देवास जिला बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन द्वारा सभी जीमो को चालू करने की मांग को लेकर आज एक पत्रकार वार्ता का आयोजन आशीर्वाद रेस्टोरेंट पर किया गया जिसमें एसोसिएशन के सभी पदाधिकारियों ओर जिम संचालकों ने आकर अपनी अपनी समस्याओं से पत्रकारों को अवगत कराया देवास जिला बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष खुमान सिंह बैस ने सभी जिम संचालकों की ओर से बताया कि जिम बंद होने से सभी जिम संचालको ओर वहां कार्य करने वाले ट्रेनरो को आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है सभी अपना घर व अन्य खर्च जैसे बैंकों की क़िस्त व जिम का किराया बिजली बिल सभी जिम चलने पर ही निर्भर है यदि जिम बन्द हो गए तो सभी की आर्थिक स्थिती बिगड़ जाएगी इसलिए हम जिला प्रशासन और मध्यप्रदेश शासन से यह चाहते है कि हमे पुरानी नियम शर्तो पर जिम चालू रखने की अनुमति दी जावे हम जीमो में आने वाले प्रत्येक सदस्य का टेम्परेचर चेक करके व सेनिटाइजर से हाथ धुलवाकर ही जिम में इंट्री देते है और समय समय पर मशीनों को भी सेनेटाइज करते रहते है व एक समय मे सिर्फ 10 सदस्यों को ही जिम में इंट्री दी जाती है इन सभी शर्तो के साथ ही जिम चलाने की अनुमति दी जाए जिससे सभी जिम संचालक अपनी आजीविका चला सके

