

देवास, 18 अप्रैल 2021/ सांसद श्री महेंद्र सिंह सोलंकी एवं कलेक्टर श्री चंद्रमौली शुक्ला ने जिला पहुंचकर जिला अस्पताल परिसर स्थित कोविड-19 केयर सेंटर का निरीक्षण किया। इसके पश्चात उन्होंने वरिष्ठ चिकित्सकों की बैठक ली तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में एसडीएम श्री प्रदीप सोनी, सीएमएचओ डॉ. एमपी शर्मा, वरिष्ठ चिकित्सक गण एवं अन्य संबंधित उपस्थित थे।
बैठक में सांसद श्री सोलंकी ने हमारी प्राथमिकता में रहना चाहिए कि मरीजों को अच्छे से एवं बेहतर इलाज हो। उन्होंने निर्देश दिए अस्पताल में मरीजों को नियमित रूप से उपचार हों तथा मरीजों की अच्छे देखरेख की जाएं। इसके लिए राउंड वाइज चिकित्सकों की ड्यूटी लगाई जाए। मरीजों के अटैंडरों के लिए बाहर बैठने व्यवस्था एवं पेयजल की व्यवस्था हों।
बैठक में कलेक्टर श्री शुक्ला ने बताया कि ज़िला अस्पताल में 100 एचडीयू बेड में से 50 एचडीयू बेड ऑक्सीजन युक्त रविवार शाम से प्रारम्भ कर दिए गए हैं। शेष एक दो दिन में प्रारंभ हो जाएंगे। नर्सिंग कॉलेज के कोविड केयर सेंटर में भी व्यवस्था रविवार से हो गई।शेष एक दो दिन में हो जाएगी।
उन्होंने बताया कि जिला अस्पताल में जो मरीज हैं, उन्हें यहां शिफ्ट किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि संभवत: मंगलवार तक नर्सिंग कॉलेज का कोविड केयर सेंटर एवं जिला अस्पताल में अतिरिक्त् ऑक्सीजन युक्त बेड की व्यवस्था प्रारंभ हो जाएगी। आगामी दिनों में जरूरत पड़ने पर और बेड के लिए व्यवस्था करेंगे। उन्होंने बताया कि अस्पताल परिसर में एक पुलिस चौकी बनाई जाएगी। जहां पर पुलिस जवानों की ड्यूटी लगाई जाएगी।
दूसरे डॉक्टरों की ले मदद
बैठक में कलेक्टर श्री शुक्ला ने सीएमचाओ डॉ. एमपी शर्मा को निर्देश दिए कि नर्सिंग कालेज में बनाए कोविड-19 केयर सेंटर के लिए प्रायवेट चिकित्सकों को सेवाएं लें। उनसे कहे कि वे 2-3 घंटे प्रतिदिन अपनी सेवाएं दें। इस संकट की घड़ी में सभी के सहयोग से कोरोना से जंग जीत सकेंगे। बैठक में कलेक्टर श्री शुक्ला ने बताया कि जिला अस्पताल में स्थित आयुष चिकित्सालय में ओपीडी मंगलवार से प्रारंभ कर दी जाएगी। जिसमें अन्य रोगों के मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा।
एचडीयू वार्ड का किया निरीक्षण
कलेक्टर श्री शुक्ला ने एचडीयू वार्ड का निरीक्षण किया तथा आवश्यक दिशा निर्देश चिकित्सकों को दिए। उन्होंने कहा कि हमें मरीजों के साथ अच्छा व्यवहार बनाकर तथा उनके मन में सकारात्मक व्यवहार तैयार करना है, जिससे वे जल्द से जल्द स्वस्थ हो सके।

