प्राइम हास्पिटल की नर्स साथी और सहयोगी इंजेक्शन की कालाबाजारी मे रंगे हाथों गिरफ्तार (कालाबाजारी करने और करवाने वाले प्रमाणित)

देवास ।(खुमान सिंह बैंस) रेमडेसिविर इंजेक्शन की मारामारी और कृतिम अभाव के बीच आपदा को भी लालची ,दलालअवसर बना रहे हैं ।
ऐसे ही देवास में एक इंजेक्शन बेचने वाले लालची तीन लोगो को पुलिस ने शिकायत सूचना के आधार पर रंगे हाथों गिरफ्तार किया है ।
आरोपियों के पास से 3 इंजेक्शन और कई दवाइयां कोतवाली पुलिस ने बरामद की हैं। देवास के प्राइम हॉस्पिटल में कार्य करने वाले मेल नर्स और महिला नर्स सहित एक मेडिकल संचालक को भी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक डॉक्टर शिवदयालसिंह द्वारा डीएसपी किरण शर्मा सीएस पी विवेकसिंह को इंजेक्शन की कालाबाजारी और दवाईयों की कालाबाजारी की अनेक शिकायतों ,सूचना के बाद बिछाए गये जाल मे प्राइम हॉस्पिटल सिविल लाइन में कार्य करने वाली नर्स पूजा पिता देवीसिंह निवासी बाडोली सोनकच्छ , पुरुष नर्स अंकित राजाराम पटेल निवासी मेंढकीचक ,देवास और नावेल्टी चौराहा स्थित फायदा मेडिकल संचालक रूद्र पिता भगवती तिवारी निवासी 17, मुक्ति मार्ग के पास से 3 इंजेक्शन और दवाइयां जप्त की हैं। यह इंजेक्शन मेल फीमेल नर्स 27000 में बैचते हुए रंगे हाथ पकड़ाए। पुलिस कोतवाली द्वारा अब पूछताछ की बात कही जा रही है की यह आरोपी अभी तक कितने इंजेक्शन किस किस को बैच चुके हैं?,इनके सहयोगी कौन कौन हैं?।
वैसे पुलिस अपनी बड़ी सफलता और सक्रियता का प्रचार करवा लेती है और प्रेसवार्ता मे कहा जाता है कि और भी जानकारी मिलने की संभावना है लेकिन बाद मे सब लीपापोती हो जाती है ।
इस कार्रवाई में निरीक्षक उमरावसिंहसिंह , पवन यादव, ईश्वर मंडलोई, खलील खान, राकेश तिवारी ,रघुनंदन मुकाती ,शिवप्रतापसिंह सेंगर, जितेंद्र कौशल ,मातादीन, महिला आरक्षक मनीषा मीणा , नेहा ठाकुर की महत्वपूर्ण भूमिका बताई जा रही है । आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई भी की बात की जा रही है ।
देवास मे इंजेक्शन की कालाबाजारी प्रमाणित हो गई है इसी तर गैस सिलेण्डर ,किराना और सब्जियों सहित पिछले दरवाजे से शराब की कालाबाजारी भी की जा रही है और प्रशासन-पुलिस को यह नजर नहीं आ रहा है ?।