देवास (खुमानसिंह बैस) ईश्वरखेड़ी मे युवक की हत्या करने वाले युवकों को ईश्वरीय प्रेरणा और वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन मे बरोठा पुलिस द्वारा गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की गई है । दिनाक 7-5-2021 को ग्राम ईश्वरखेड़ी के चौकीदार विक्रम जी बलाई द्वारा पुलिस चौकी, डबल चौकी पर सूचना दी गई कि ईश्वरखेड़ी मे नाथू जी बलाई के खेत में एक अज्ञात पुरुष का अर्ध कंकाल शव पड़ा है। सूचना पर मर्ग क्र 23/2021 धारा 174 जा0फौ0का पंजीबद्ध कर जांच में लिया गया।जांच के तहत सोशल मिडिया,पुलिस कंट्रोल रूम एवं आसपास के लोगो को फोटो शेयर कर अज्ञात पुरुष के अर्ध कंकाल को रोहित पिता राजेश भिलाला उस 20 साल निवासी ग्राम सिहाना के रूप में ज्ञात करने में सफलता हासिल की गई। मृतक रोहित के सिर में चोट के निशान होने और आरोपी द्वारा साक्ष्य नष्ट करने के आशय से लाश को खेत में फेंकना पाया जाने से थाना बरोठा पर अप.क्रमांक 196/21 धारा 302,201,34 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । विवेचना के तहत पुलिस अधीक्षक महोदय देवास डॉ.शिवदयाल सिंह के निर्देशन में,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कन्नौद सूर्यकान्त शर्मा के नेतृत्व में और एसडीओपी बागली राकेश व्यास के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी शैलेन्द्र सिंह मुकाती , चौकी प्रभारी डबलचौकी पतिराम डावरे , सउनि एनएल चौरडिया, प्र.आर.सुधीर पाठक, कार्य.प्र.आ . सुनिन रावत, आर .529 दिलीप , आर . 97 राहुल , चालक आर . 260 कुलदीप द्वारा आरोपी बबन पिता रमेश भिलाला उम 21 साल निवासी ग्राम टिनोनिया एवं लाखन पिता मनोहर ढोली उस 21 साल निवासी ग्राम टिनोनिया से मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताठ किये जाने पर आरोपीगण ने हत्या करना कबूल कर बताया कि मृतक रोहित मिलाला द्वारा आरोपीगण को शराब पीकर गाली गुप्ता करने सहित आरोपी बबलू की पत्नी के साथ गलत हरकत करने से आरोपीगण द्वारा बदला लेने के लिये योजनाबद्ध तरीके से रोहित को उसके घर से लाकर कुशल जैन इंदौर वाले के फार्म हाउस में सिर में लाठी से वार कर हत्या कर फार्म हाउस के पास खेत में फेंकना कबूला जाने पर गिरफ्तार किया गया । आरोपियों द्वारा घटना में प्रयुक्त लाठी , वक्त घटना आरोपीगण द्वारा पहने हुये खून आलुदा कपड़े तथा मृतक रोहित का मोबाईल फोन आरोपियों से जप्त किया गया । उक्त टीम के द्वारा तत्परता से कार्रवाई करते हुये अज्ञात पुरुष के शव को मृतक रोहित पिता राजेश भिलाला उम 21 साम निवासी ग्राम सिहाना थाना क्षिप्रा जिला इंदौर के रूप में ज्ञात कर हत्यारो को गिरफ्तार कर अन्धे कत्ल की गुत्थी सुलझाने मे सफलता हासिल की है । पुलिस अधीक्षक देवास द्वारा हत्या के आरोपियों को तत्परता से गिरफ्तार करने वाली टीम को ईनाम देने की घोषणा की गयी है ।

