देवास। साप्ताहिक चलता चक्र के प्रधान संपादक पंडित प्रमोद मेहता की धर्मपत्नी श्रीमती राजकुमारी मेहता कोविड-19 से पीड़ित होकर इंदौर के सरकारी चिकित्सालय एम टी एच मैं जिनका इलाज चल रहा है वहां पर व्याप्त अव्यवस्था को लेकर प्रधान संपादक श्री मेहता ने एसडीएम कन्नौद के माध्यम से जिला कलेक्टर देवास एवं जिला कलेक्टर इंदौर को आवेदन प्रेषित किया जिसकी कापी प्रदेश के प्रमुख सचिव, डीपीआर भोपाल, पीआरओ भोपाल को भी भेजी गई जहां से डीपीआर भोपाल ने तत्काल संज्ञान लेते हुए जिला कलेक्टर इंदौर को निर्देशित किया। संबंधित चिकित्सक एवं चिकित्सालय को श्रीमती राजकुमारी मेहता के इलाज को लेकर सतर्कता बरते हुए विशेष रूप से इलाज प्राथमिकता के साथ किया जाए जिस पर जिला कलेक्टर ने संबंधित चिकित्सा प्रमुख को आदेश जारी कर दिए हैं साथ ही श्री मेहता को डीपीआर भोपाल के माध्यम से उनकी पत्नी के स्वास्थ्य की संपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई है श्री मेहता ने डीपीआर भोपाल पीआरओ भोपाल, एसडीएम कन्नौद, इंदौर एवम देवास कलेक्टर , इंदौर के पत्रकार साथी श्री अरविंद तिवारी वर्तमान में इंदौर तथा माननीय क्षेत्र के पत्रकारों की बातों को सुनकर संबंधित अधिकारियों को तत्काल संज्ञान लेने के लिए इंदौर प्रेस जगत की ओर से काम कर रहे हैं उनका भी आभार व्यक्त किया।

