प्रदीप चौधरी ने वादा निभाया शमशान की बाउण्ड्री को उखाड़ दिखाया विधायक गायत्रीराजे और प्रशासन पर आरोप भी लगाया (स्थानीय निवासियों ने किया शमशान का विरोध)

देवास (खुमानसिंह बैस) श्रीसिद्धविनायक भक्त मंडल के संयोजक, समाजसेवी , प्रदेश कांग्रेस महामंत्री प्रदीप चौधरी द्वारा एक सप्ताह पहले बावड़िया क्षेत्र के विवादित शमशान मे खड़े होकर एक विडियो के जरिये कहा गया था कि वर्षो पुराने इस शमशान को कुछ प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा किसी कॉलोनाईजर से सांठगांठ कर शेड तोड़फोड़ कर बाउण्ड्री बनवाने का संदेहास्पद कार्य किया गया है जिसमे विधायक की निष्क्रियता और अप्रत्यक्ष सहयोग भी शामिल है ।
एक सप्ताह बाद प्रदीप चौधरी अपने युवा साथियों और मीडिया के साथ यहां आये और विधायक गायत्रीराजे पवार की तानाशाही नहीं चलेगी के नारों के साथ बाउण्ड्री को तोड़ कर अपना वादा निभाया । कोविड-19 के लॉकडाउन कर्फ्यू के बावजूद ,एक सप्ताह पूर्व विडियो और समाचार-पत्रों मे लगी खबरों के बावजूद प्रशासन-पुलिस अधिकारियों को होंश नही रहा और वह घटना स्थल पर नजर नहीं आये ।
बाउण्ड्री तोड़फोड़ की खबर लगते ही क्षेत्र के महिला पुरुष निवासी भी प्रदीप चौधरी का विरोध करने लगे । ऐसे अगर विवाद हो जाता तो कौन जिम्मेदारी लेता?।।
प्रदीप चौधरी ने पत्रकारों के सामने विडियो मे बयान दिया की कल से हम शमशान मे शेड निर्माण का श्रीगणेश करेंगे । इस विडियो के वायरल होने के बाद प्रशासन-पुलिस निष्क्रियता और गंभीर लापरवाही भी सामने आ रही है । अपनी सक्रियता और जागरुकता निरंतर प्रचारित प्रसारित करवाने वाले प्रशासन और पुलिस विभाग की वास्तविक सक्रियता प्रमाणित करते प्रदीप चौधरी और उनके साथियों के विडियो से हड़कम्प मच गया है । लॉकडाउन मे प्रशासन-पुलिस कितने मुस्तेद हैं यह बावड़िया मे बाउण्ड्री उखाड़ने और क्षेत्रवासियों के सामूहिक विरोध से स्पष्ट हो गया है । अब अपनी निष्क्रियता और लापरवाही पर सफाई की कोन सी चादर डालेंगे प्रशासन-पुलिस विभाग यह देखना वास्तव मे दिलचस्प रहेगा ।