कोतवाली परिसर में महिला पुलिस थाना का श्रीगणेश रेखा चौधरी को नियुक्त किया गया निरीक्षक थानाप्रभारी

देवास(खुमानसिंह बैस) वर्षों पहले तत्कालीन सक्रिय और समर्पित पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र कुमार मिश्र द्वारा कोतवाली परिसर मे समारोहपूर्वक “परिवार परामर्श केन्द्र की शुरुआत महिला समस्या समाधान के लिए की गई थी जिसका परिणाम अपेक्षाकृत नहीं मिला । परामर्श और सहयोग केन्द्र कमाई और वसूली केन्द्र बन गये और महिलाओं को सहयोग सिर्फ औपचारिक बनकर रह गया ।
महिलाओं के लिये अनेक सहयोग केन्द्र ,हेल्प लाईन संचालन के बावजूद उन्हें सहयोग और न्याय नहीं मिल पाता है ।
पुलिस अधीक्षक डॉ.शिवदयालसिंह द्वारा शासन के निर्देशानुसार कोतवाली परिसर मे शुरु किये गये महिला थाना से पीड़ित महिलाओं को न्याय की आशा की जा सकती है ।
पुलिस अधीक्षक डॉक्टर शिवदयाल सिंह ने फ़ीता काटकर महिला थाना का शुभारंभ किया ।
इस अवसर पर देवास कलेक्टर चन्द्रमौली शुक्ला सहित पुलिस विभाग केअधिकारी और अन्य भी मौजूद रहे ।
निरीक्षक रेखा चौधरी को महिला थाना प्रभारी बनाया गया है । रेखा चौधरी महिलाओं की समस्या समाधान मे सफल रहेंगी ऐसा बताया जा रहा है ।