देवास। मध्यप्रदेश राज्य अधिवक्ता परिषद के अध्यक्ष डॉ विजय कुमार चौधरी 4 जुलाई रविवार को अल्प प्रवास पर देवास पधारे।जिला अभिभाषक संघ के पदाधिकारियों ने श्री चौधरी का स्वागत किया।जानकारी देते हुए संघ के सचिव प्रवीण शर्मा ने बताया कि श्री चौधरी जी हमारे छोटे से निवेदन पर देवास पधारे।श्री चौधरी के बारे में विस्तार से परिचय दिया और उनकी कार्यशैली से कार्यक्रम में उपस्थित अभिभाषकों को अवगत कराया। कार्यक्रम में उपस्थित द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश गंगा चरण दुबे जी ने श्री चौधरी का स्वागत करते हुए श्री चौधरी के बारे कई रोचक जानकारी दी और बताया कि श्री चौधरी काफी जुझारू व्यक्तित्व वाले है हमेशा अपने साथियो के लिए संघर्ष करते रहे है।आज श्री चौधरी देवास पधारे है ये हमारे संघ को जरूर कुछ ना कुछ देकर जायेगे। संघ अध्यक्ष मनोज हेतावल ने संघ की मांगों को सभी के सामने रखते हुए मांगो के जल्द निराकरण की उम्मीद जताते हुए अपनी समस्त मांगो का एक पत्र श्री चौधरी को सौपा। श्री चौधरी ने अपने उद्बोधन में कहा कि अभिभाषक अपनी अहमियत को समझे हमे स्वयमसेवी रहना जरूरी है। मेरे अधिवक्ता परिषद के अध्यक्ष बनने में आपका भी सहियोग है। में हमेशा आपके साथ खड़ा हु आपकी मांगो को समझना और उसे हल करना मेरा दायित्व है। वर्तमान के अनुसार हमे भी आधुनिक होना जरूरी है।श्री चौधरी ने बताया कि भोपाल संघ के वर्तमान नवाचारी कार्यो से प्रदेश के हर संघ को सीखने की जरूरत है।हमने अपनी जरूरत को पूरा करने के लिए जो प्रयास किये वो आज सभी को अपनाना चाहिए।श्री चौधरी ने कई विषयों पर विस्तार से अपनी बातों को रखा साथ ही कहा कि आपकी समस्या के हल के लिए में जिला न्यायाधीश से लगातार सम्पर्क में रहूंगा।संघ के अध्यक्ष मनोज हेतावत, उपाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह राजपूत, सचिव प्रवीण शर्मा, कोषाध्यक्ष लोकेश जोशी,पुस्तकालय सचिव पंकज मांगरोल ने श्री चौधरी को माँ तुलजा भवानी,माँ चामुंडा की तस्वीर भेट कर उनके अच्छे स्वास्थ्य व अच्छे कार्यकाल की कामना की। कार्यक्रम के अंत मे आभार पुस्तकालय सचिव पंकज मांगरोल ने माना।इस अवसर पर अभिभाषक अशोक वर्मा, एम एम मोदी, अशोक चोधरी, हेमंत शर्मा, चंद्रपालसिंह सोलंकी, सिद्धार्थ महुरकर, गोपाल तिवारी, सत्यनारायण सोनी, चेतन राठौड़, राजेश गुप्ता, अवधेश श्रीवास्तव, जाहिद पठान, राजेश यादव, रमेश सेंधव, राजीव कोठिया, कमल किशोर शुक्ला, रवि बोडाना, राजेश ठाकुर, अकील शेख, रघुवीर सिंह सिसोदिया, विजयलक्ष्मी अग्रवाल,प्रशांत शर्मा हकीम बैग,राजेश जयसवाल, चंद्रशेखर वाजपेई, शाहिद शेख, प्रकाश शर्मा सहित अभिभाषक साथी मौजूद थे।

