देवास पुलिस द्वारा नेमावर हत्याकाण्ड के आरोपियों को देवास से इन्दौर जेल शिफ्ट करने पर पुलिस के वाहनों पर पथराव किए जाने संबंधी असत्य व भ्रामक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट करने पर एफआरआई दर्ज

देवास पुलिस द्वारा नेमावर हत्याकाण्ड के आरोपियों को देवास से इन्दौर जेल शिफ्ट करने पर पुलिस के वाहनों पर पथराव किए जाने संबंधी असत्य व भ्रामक वीडियो पोस्ट करने पर एफआरआई दर्ज की गई है। यूट्यूब चैनल A to Z NEWS BULLETIN भोपाल एवं यूट्यूब चैनल Dewas Solution Unity देवास को किसी व्यक्ति द्वारा इन्दौर जेल शिफ्ट करते समय पथराव के संबंध में झूठी सूचना दी गई थी।
एएसपी ग्रामीण श्री सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि देवास पुलिस की तरफ से इंटरनेट मीडिया पर भ्रामक जानकारी फैलाने वालों के खिलाफ कार्यवाही को लेकर संदेश जारी किया गया था लेकिन इसके बावजूद नेमावर हत्याकाण्ड को लेकर इंटरनेट मीडिया पर भ्रामक संदेश वायरल किया गया। मामले में खातेगांव थाने में आरोपित राहुल जाट निवासी ग्राम गुर्जरगांव के खिलाफ धारा 188 के प्रकरण दर्ज किया गया है।