श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर कराओके क्लब ने सजाई भक्तिमय स्वर संध्या


कराओके क्लब देवास के फाउंडर अजय सोलंकी गुरुजी एवं सुनील मालवीय ने बताया की कृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर कराओके क्लब देवास के द्वारा एक संगीत संध्या का आयोजन किया जिसमें एक से बढ़कर एक कृष्ण भजन एवं स्व.मुकेश जी के गीतों से महफ़िल को सजाया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध गायक देवेंद्र पंडित(मिनी महेंद्र कपूर )थे जिन्होंने चल अकेला चल अकेला गीत गाकर सभी श्रोताओ को मंत्रमुग्ध कर दिया।कार्यक्रम की इसी कड़ी मैं अजय सोलंकी गुरुजी,सुनील मालवीय,विवेक धवले,पत्रकार खुमान सिंह बैस,पत्रकार अरविंद त्रिवेदी जी,जैनेन्द्र सिंह पँवार, पंकज नामदेव,अजय सोलंकी अर्थ,भरत सोनगरा,डॉ शिवनंदन वर्मा,सुरेंद्र पांडे,नवीन पुरोहित,शेफालिका कार्णिक,प्रीति चौधरी,अंशुमान जोशी रीना मालवीय, शिवानी मालवीयआदि कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर माहौल को भक्तिमय एवम खुशनुमा बना दिया एवं मास्टर वेदान्त खुमानसिंह बैस की विशेष प्रस्तुति ने सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया।कार्यक्रम का समापन पत्रकार खुमान सिंह बैस द्वारा जीना यहाँ मरना यहाँ गीत के साथ किया।कराओके क्लब के वरिष्ठ गायक श्री विवेक धवले द्वारा बताया गया की kkc द्वारा हर माह इस प्रकार के आयोजन किये जाते है जहाँ पारिवारिक माहौल में गीत संगीत का आयोजन किया जाता है।कराओके क्लब देवास का उद्देश्य नए कलाकारों को मंच प्रदान करना होता है।कार्यक्रम का संचालन अजय सोलंकी गुरुजी ने किया एवं आभार भारत सोनगरा एवं अजय सोलंकी अर्थ ने माना।