देवास जिला जेल की प्रथम महिला अधीक्षक हिमानी मनवारे के सकारात्मक विचार , सफलताओं का आधार
संकल्प की शक्ति और सुमन सुगंधित व्यवहार ,
बंदियों मे करते हैं सद्भावनाओं का विस्तार…
देवास (खुमानसिंह बैसशाकिर अली दीप) कर्तव्यपालन के प्रति समर्पण आपकी सफलता का आधार ..सुमन सुगंधित और प्रेरक आपका व्यवहार ..
बंदियों मे राष्ट्रप्रेम और समाजसेवा विस्तार के कंचन विचार … वर्दी मे श्रेष्ठता ,,सद्भावना और सुन्दर संस्कार ..नारी की गरिमा का सार…बेहतर करने को तैयार…
देवास की प्रथम महिला जेल अधीक्षक हिमानी मनवारे का श्रेष्ठ संकल्प और बंदियों मे सुधार के अद्भुत विचारों से यह संकेत मिलते हैं कि अधिकारी चाहें तो वह सब कुछ संभव और सरल है जो समाज मे लोकप्रियता और सम्मान का कारण बनता है ।
हिमानी जी कहती हैं कि मालवा के माहौल मे सम्मान और मिठास है । इस क्षेत्र मे हमारी पहली पोस्टिंग हैं ।
आप वरिष्ठों के निर्देशानुसार जेल (कारागृह) को सुधारगृह और सकारात्मक प्रशिक्षण केन्द्र के रुप मे ही विस्तारित करने मे सक्रिय हैं ।
आबकारी विभाग मे अपनी श्रेष्ठ सेवाऐं प्रदान करने वाली हिमानी मनवारे ने हरदा मे शराब माफियाओं से सार्वजनिक टक्कर लेकर अपने नाम की शक्ति को प्रमाणित किया था ।
आपका मानना है की अपने व्यवहार से बंदियों मे आश्चर्यजनक सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सकता है ।
पूर्व अधीक्षक द्वारा किये गये अच्छे कार्यों की प्रशंसा करते हुए आपने बताया की मेरे अधिनस्थ भरपूर सहयोग कर रहे हैं ।
आप महिलाओं के लिये विशेष शिविर लगाकर उन्हें नया सिखाने के प्रयास भी करेंगी ।
आप चाहती हैं कि यहां इतनाअधिक सकारात्मक वातावरण बनायें कि यह सुधारगृह खुशियों की दुनिया नजर आये ।
।
गौ-सेवा ,पर्यावरण सुरक्षा ,स्वच्छता और योग-ध्यान आपकी प्राथमिकता मे शामिल हैं ।
हाल ही मे आपने अमलतास हास्पिटल के सहयोग से स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर यह संदेश दिया है कि भविष्य मे भी रचनात्मक आयोजन होते रहेंगे ।
आपका दृष्टिकोण मानवीय है लेकिन अनुशासनहीनता सहन नंहीं करती हैं ।
चेहरे पर सेवा से संतुष्टि की मुस्कान है और बंदियों सहित अधिनस्थों मे आपके लिये आदर और सम्मान है ।
आप प्रेस से सकारात्मक सहयोग की अपेक्षा रखती हैंं। हिमानी मनवारे मां तुलजाभवानी और मां चामुण्डा की देवनगरी देवास मे अपने व्यवहार ,संस्कार ओर सकारात्मक परिवर्तन के विचार से यादगार करेंगी यह माना जा सकता है ।

