देवास जिला जेल मे बंदियों को मिलेंगी श्रेष्ठ पुस्तकें जेल अधीक्षक का एक और सराहनीय प्रयास

देवास (खुमानसिंह बैस) देवियों की दिव्य नगरी देवास की प्रथम महिला जेल अधीक्षक हिमानी मनवारे की सकारात्मक योजनाएं साकार हो रही हैं । बंदियों के बृहतर स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिये निरंतर सक्रिय अधीक्षक अब जेल मे बंदियों के लिये लायब्रेरी शुरु करने मे सक्रिय हैं ।
अधीक्षक हिमानी मनवारे ने बताया कि बंदियों की सकारात्मक मानसिकता निर्मित करने के लिये सकारात्मक साहित्य की विशेष भूमिका हो सकती है ।
जेल अधीक्षक हिमानी मनवारे ने समाजसेवी संस्थाओं सहित अन्य समाजसेवियों से भी अनुरोध किया है कि वह बंदियों के लिये श्रेष्ठ और सकारात्मक पुस्तकें दान कर सकते हैं । अच्छी पुस्तकें भी अच्छी मार्गदर्शक होती हैं । सेवा,सहयोग ,सद्भावनाओं और दया सहित राष्ट्रप्रेम की शिक्षा भी पुस्तकों से ही मिलती है । आपने आशा व्यक्त की है कि जेल अधीक्षक को लायब्रेरी संचालन मे सभी का सहयोग प्राप्त होगा । भविष्य मे बंदियों को समाज और देश की मुख्य धारा से जोड़ने वाली अन्य योजनाओं को भी क्रियान्वित किया जाएगा ।