सशस्त्र सुरक्षा बल का सायकल रैली से देशप्रेम का संदेश स्वागत् सम्मान मिलने से अभिभूत और जनता के आभारी

देवास(खुमानसिंह बैस/शाकिर अली दीप)मातृभूमि की सेवा और सुरक्षा मे समर्पित ,सक्रिय सशस्त्र सुरक्षा बल के 20 जांबाजों का एक दल मंगलवार को भोपाल से गुजरात जाने वाले रास्ते देवास में दोपहर 3 बजे पहुंचा । यहां महाराष्ट्र समाज के सभाभवन (गार्डन ) मे रात्रि विश्राम कर बुधवार को सुबह गुजरात के लिए रवाना हो गये ।
सायकल एकता रैली गुजरात के लिए रवाना होने से पहले सहायक कमांडेट सशस्त्र सुरक्षा बल सुजीत कुमार ने बताया कि 17 सितंबर को यह रैली भारत भूटान के जयगाव से शुरू की गई है। रैली 26 अक्टूबर को गुजरात के केवडिय़ा में सरदार वल्लभ भाई पटेल के स्टेचु आफ यूनिटी पहुंचेगी और राष्ट्रीय एकता दिवस परेड में शामिल होगी। सुजीत कुमार ने बताया कि रैली का उद्देश्य लोगों में राष्ट्रीय एकता का भाव जागृत करना है। हमारी टीम में कुल 38 जवान हैं जिसमें से 15 जवान सायकल से चलते हैं। 5 जवान रिर्जव में रहते है और बाकी वाहन चालने सहित व्यवस्था सभालते है। हम प्रतिदिन लगभग 70 से 80 किलोमीटर सायकल चलाते हैं। अबतक जहां जहां से गुजरे हैं सेना और वर्दी के प्रति जनता का आदर, प्रेम देखने को मिला। हम सीमा (बार्डर) सुरक्षा के साथ जनसेवा का कार्य भी करते हैं।
हमे खुशी है कि देश की जनता सीमा सुरक्षा बल पर विश्वास करती है और दिल से सम्मान करती है ।