कार्रवाई क्यों नहीं हो रही रामजाने ?
देवास (खुमानसिंह बैस) शहर कोतवाली के सहयोग से ब्रिज के नीचे उज्जैन रोड पर भचान परिवार के भाई का सट्टा कारोबार और होमगार्ड कार्यालय के सामने खुला सट्टा व्यपार आसानी से संचालित हो रहा है,यह चर्चा कहीं भी सुनी जा रही है ।
आश्चर्य की बात तो यह है कि कुछ समय पहले कोरोना के समय पुलिस ने दोनों सटोरियों का सार्वजनिक जुलूस भी निकाला था । ब्रिज के नीचे और आसपास पुलिस के मुखबिर सहयोगी भचान भाईयों का सट्टा वर्षो से जारी है और रिश्वत देशभक्ति जनसेवा पर भारी है । पहले बड़े भैया,फिर छोटे भैया चीता के नाम से सट्टा हाजिर कारोबार लेकिन चीता को जेल और जिलाबदर के बाद कारोबार तीसरे भाई कलाम के नाम से चलाया जाने लगा । कभी कभी ईमानदार पुलिस अधिकारियों द्वारा कड़ी कार्रवाई से कुछ समय बंद रहने के बाद सटोरिये फिर सक्रिय हो जाते हैं । कलाम का जुलूस और मकान तोड़ने सहित जिलाबदर की कार्रवाई के बाद कुछ समय रुककर भतिजे को सरगना बना दिया । तब तक जिलाबदर कलाम भी वापस आकर एक्टिव हो गया । अब भचान परिवार का सट्टा सार्वजनिक रुप से ब्रिज के नीचे और आसपास बड़े स्तर पर चलाया जा रहा है ।
बीएनपी गेट होमगार्ड कार्यालय के सामने जिलाबदर ,जुलूस निकाले और जिलाबदर के नियमों के उल्लंघन के आरोपी का सट्टा भी सदाबहार है । चर्चा यह होती है कि वह कोतवाली के दलाल और सहयोगियों को भरपूर सहयोग कर ही अपना कारोबार सरलता से संचालित करता है ।
बताया जाता है कि नये आय जी एनकाउंटर स्पेश्लिस्ट हैं लेकिन सट्टा जुआ कारोबार पर अंकुश लगाने मे असफल हैं । एसपी को पता नहीं है या राजनीतिक दबाव है? यह तो वही जानें लेकिन कोतवाली क्षेत्र के ये दोनो सटोरिये खाकी के खौफ और सम्मान को मिट्टी मे मिलाने के लिये चर्चित हो रहे हैं ।

