देवास। जु-जित्सु एसोसिएशन मध्य प्रदेश एवं शांति स्पोर्ट्स वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा श्रीमंत तुकोजीराव पवार स्पोर्ट्स स्टेडियम देवास में दिनांक 29 अक्टूबर से 1 नवंबर 2021 तक अपने एसोसिएशन के कुल 100 खिलाडिय़ों के साथ मिलकर विश्व कीर्तिमान रचा गया। इन नन्हे खिलाडिय़ों द्वारा जिसके अंतर्गत महिला पुरुष खिलाड़ी सम्मिलित रहे। इन्होंने जु-जित्सु मार्शल आर्ट की अनेक विधाएं कर 72 घंटे लगातार प्रैक्टिस कर नया विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किया । इस विश्व रिकॉर्ड कार्यक्रम के दौरान देवास विधायक एवं जु-जित्सु एसोसिएशन मध्य प्रदेश के मुख्य संरक्षक श्रीमंत राजमाता गायत्री राजे पवार विशेष तौर पर खिलाडिय़ों का हौसला वर्धन करने के लिए उपस्थित रही और अपना आशीर्वाद प्रदान किया। 72 घंटे पूर्ण होने के अवसर पर जिला खेल अधिकारी हेमंत सर खेल एवं युवा कल्याण विभाग देवास , सुप्रीम कोर्ट गवर्नमेंट ऑफ इंडिया के सीनियर एडवोकेट सुधाकर द्विवेदी दिल्ली, समाजसेवी श्याम साहू इंदौर,दिल्ली से पधारे राजेश कुमार पहलवान, वल्र्ड प्रतियोगिता के पदक विजेता खिलाड़ी जय बघेल, एंथनी वास्तक उपस्थित थे। जैसे ही विश्व कीर्तिमान रचने का टाइम पूरा हुआ खिलाडिय़ों में और उनके प्रशिक्षकों में बहुत ही हर्ष उल्लास का माहौल हो गया और भारत माता की जय के नारे लगने लगे, वंदे मातरम की गूंज पूरे स्टेडियम में गूंज चुकी थी पटाखों के साथ में दीपावली पर्व मनाते हुए विश्व कीर्तिमान की खुशियां जताई। देवास शहर के अनेक गणमान्य नागरिकों ने अपना आशीर्वाद प्रदान किया। आयोजक एवं अध्यक्ष जु-जित्सु एसोसिएशन मध्य प्रदेश विजेंद्र खरसोदिया ने बताया कि विश्व रिकॉर्ड बनाने के उपरांत गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के इंडिया इंचार्ज डॉ मनीष विश्नोई द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों का पालन किया गया। 72 घंटे लगातार लाइव वीडियो कैमरा, यूट्यूब लाइव एवं फेसबुक लाइव के माध्यम से दिल्ली से यह टीम इस वर्ल्ड रिकॉर्ड पर अपनी नजर बनाए रखे हुए थी। नन्हे खिलाडिय़ों ने किसी भी चीज की परवाह ना करते हुए लगातार 72 घंटे प्रैक्टिस करते हुए अपना ध्यान सिर्फ विश्व कीर्तिमान रचने में लगा रखा था। कार्यक्रम जु-जित्सु एसोसिएशन मध्य प्रदेश की महासचिव रोहिणी कलम ,कोषाध्यक्ष प्रेम परमार, उपाध्यक्ष रजनी साहू , सहसचिव शरद मंडलोई ,मीडिया प्रभारी इरफान खान, कपिल खरे , रश्मि कलम, ऋषभ त्रिवेदी, सूरज राठौर ,सुयश खरे, रेणुका कलम, वैदेही शर्मा ,पूर्णिमा पवार ,पूजा रावत ,अनिकेत चौधरी ,रवि कुशवाहा ,शुभम शिवा, अर्पिता ,आयुषी ,जीवन सिंह राजपूत, विनोद सोलंकी ,रितिक सोलंकी, मुस्कान गोस्वामी ,भूपेंद्र भोसले , वेदांत खरसोदिया ऐसे अनेक प्रशिक्षकों एवं सहयोगी द्वारा खिलाडिय़ों को मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण चिकित्सा सेवा फिजियोथैरेपिस्ट सभी के सहयोग से आज देवास शहर में विश्व कीर्तिमान रचा

