
देवास ।। जिंदगी में अगर कामयाब होना है स्थान बनाना है बड़ा पद पाना है तो जुनून पैदा करना होगा मोबाइल का साथ छोड़ना होगा और बेहतरीन पडाई करनी होगी तभी कामयाबी आपके कदमों में होगी वर्ना आप भी आम लोगों की ही तरह जिंदगी जीने पर मजबूर होंगे।
सामाजिक संस्था पथ प्रदर्शन के द्वारा मल्हार स्मृति मंदिर हॉल में बच्चों की हौसला अफजाई के लिए हर साल किए जाने वाले शिक्षा के कार्यक्रम को इस बार भी आयोजित किया गया जिसमें इस बार अब तक के इतिहास में सर्वाधिक संख्या में बच्चों ने पहुच कर एक इतिहास रचा।
संस्था के अध्यक्ष ए आर शौख और मीडिया प्रभारी एडवोकेट तनवीर शेख, हकीम पठान ने बताया की हमारी संस्था मुस्लिम समाज में शिक्षा की बेदारी और शिक्षा के महत्व को समझने की नियत से पिछले कई वर्षों से यह कार्यक्रम आयोजित करती आ रही है जिसकी शुरुआत 2001 में हमारी संस्था के संस्थापक सदस्य डा रईस कुरैशी, मिर्ज़ा मसूद अहमद एडवोकेट और प्यारे मियां और कई साथियों ने की थी यह छोटा सा पौधा धीरे-धीरे बढ़ता गया और आज संस्था के द्वारा की गई मेहनतों का परिणाम 138 मेघावी छात्र एवं छात्रओ के रूप में देखने को मिला।
मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री वरिष्ठ कांग्रेसी नेता शौकत हुसैन ने बताया कि मैं शुरुआती दौर से ही संस्था का साथी रहा हूं और जो मेहनत संस्था के द्वारा की गई है यह उसी का नतीजा है कि आज शहर में इतने बच्चे पढ़ाई करके मेरिट में अपना स्थान बना रहे हैं सभी को मुबारकबाद।
मुख्य अतिथि के रूप में पधारे पूर्व महापौर सुभाष शर्मा ने कहा की यह हमारे शहर के लिए खुश होने की बात है की इस कार्यक्रम में इतनी संख्या में जिले में मेघावी बच्चे उपस्थित है सभी को मेरी मुबारकबाद।
इस मौके पर उज्जैन से पधारे झाबुआ जिले के आबकारी अधिकारी शादाब सिद्दीकी ने कहा की हमारी कोम में मां-बाप बच्चों को कच्ची उम्र से ही टेक्निकल कामों में लगा देते हैं जिसकी बड़ी वजह शिक्षा का कम होना साथ ही गरीबी भी है मगर अब बच्चे पढ़ने लगे हैं और बच्चीयां सतत नंबर मारे जा रही है लड़कों को भी मेहनत करना चाहिए और एक मकाम हासिल करना चाहिए। याद रखो मेहनत करोगे मोबाइल का साथ छोड़ोगे तो ही मंजिल पर पहुचेंगे वर्ना नहीं।
प्रोफेसर समीरा नईम मैडम ने कहा की कुरान में लिखी बातों पर अगर सच्चाई से अमल किया जाए तो कामयाबी हमारे कदम चूमेगी उसमें लिखा है गुरूर ना करें, खूब मेहनत करें, तालीम हासिल करें, बड़ों का सम्मान करें। साथियों हमें हमारी दिनचर्या को सुधारना होगा तभी मंजिल हमारी कदमों में होगी।
इस मौके पर प्रेस क्लब सचिव एडवोकेट चेतन राठौड़ ने भी बच्चों को शिक्षा का महत्व बताते हुए मुबारकबाद पेश की।
इस कार्यक्रम में मोईन निसार खान को राष्ट्रीय बास्केटबॉल टीम में देवास का सम्मान बढ़ाने के लिए, साथ ही वहीबा शैख को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर रोप जम्प में देवास का मान बढ़ाने पर सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही जिले के 16 बच्चों को 10वीं एवं 12वीं में मेरिट में स्थान हासिल करने पर नगद रुपए प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया इसके अलावा 122 बच्चों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर संस्था के द्वारा सम्मानित किया गया। साथ ही मुस्लिम समाज से बने 9 वकीलों का भी सम्मान संस्था के द्वारा किया गया।
इस मौके पर संस्था के सरपरस्त काजी मौलाना अबुल कलाम फारूकी भी उपस्थित थे।
कार्यक्रम का सफल संचालन डॉक्टर रईस कुरैशी ने किया एवं पूरे जिले से पधारे बच्चे उनके माता-पिता एवं शिक्षकों का आभार सैयद मकसूद अली ने माना।
इस मौके पर शहर के कई गणमान्य नागरिक संस्था के सदस्य एवं बहार से पधारे अतिथि उपस्थित थे।

