सांसद महेन्द्र सिंह सोलंकी और विधायक श्रीमती गायत्री राजे पवार ने जिला चिकित्सालय देवास की नवीन लिफ्ट, 40 बेड पीआईसीयू/आईसीयू यूनिट, ऑक्सीजन प्लांट का लोकार्पण एवं आवासीय भवन निर्माण का किया भूमिपूजन


……………
शासन द्वारा जिला चिकित्सालय में स्वास्थ्य सुविधाओं को निरन्तर किया जा रहा अपग्रेड- सांसद श्री सोलंकी
…………….
जिला चिकित्सालय का निरन्तर कायाकल्प कर प्रायवेट अस्पताल की तरह सुविधाएं सुदृढ़ की जा रही है – विधायक श्रीमती पवार
………………
देवास 16 नवंबर 2021/ जिला चिकित्सालय देवास में सांसद श्री महेन्द्र सिंह सोलंकी और विधायक श्रीमती गायत्री राजे पवार ने जिला चिकित्सालय देवास की नवीन लिफ्ट, 40 बेड पीआईसीयू/आईसीयू यूनिट, ऑक्सीजन प्लांट का लोकार्पण एवं आवासीय भवन निर्माण का किया भूमिपूजन। इस अवसर पर कलेक्टर श्री चंद्रमौली शुक्ला, नगर निगम आयुक्त श्री विशालसिंह चौहान, एसडीएम देवास श्री प्रदीप सोनी, सीएमएचओ डॉ. एमपी शर्मा, सिविल सर्जन डॉ विजयकुमार सिहं, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ सुनिल तिवारी, डॉ अतुल पवनीकर, दुर्गेश अग्रवाल, रवि जैन, श्री भरत चौधरी सहित अन्य चिकित्सक स्टॉफ, निर्माण एजेंसियों के अधिकारी/कर्मचारी, जनप्रतिनिधि और मीडिया प्रतिनिनिधि उपस्थित थे।
कार्यक्रम में सांसद श्री महेन्द्रसिंह सोलंकी ने कहा कि केन्द्र सरकार और राज्य सरकार के प्रयासों से निरन्तर स्वास्थ्य सुविधाएं सुदृढ़ की जा रही है, जो सुविधाएं सरकारी अस्पताल में नहीं मिल रही थी वे सुविधाएं उलपब्ध कराई जा रही है। जो सुविधाएं पूर्व में उपलब्ध है उन्हें निरन्तर अपग्रेड किया जा रहा है। आज देवास जिला अस्पताल सर्व सुविधा युक्त हो गया है। शासन कि योजनाओं को आम नागरिक तक पहुंचाने का हम निरन्तर प्रयास कर रहे। आधुनिक उपकरणों के माध्यम से ये सुविधाएं निरन्तर अपग्रेड होकर जिला अस्पताल अत्याधुनिक सुविधायुक्त होगा।  
    विधायक देवास श्रीमती गायत्री राजे पवार ने कहा कि देवास जिला अस्पताल का निरन्तर कायाकल्प करते हुए प्रायवेट अस्पताल की तरह सुविधाएं सुदृढ़ की जा रही है। अस्पताल के साथ ही कर्मचारियों का भी ध्यान रखते हुए उनके लिए आवासीय भवन का निर्माण होगा। जिसका आज भुमिपूजन किया गया है। देवास में 4 आक्सीजन प्लॉट लगाये गये है। जिससे ऑक्सीजन की कभी कमी नहीं होगी। बच्चों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिले इसके लिए सर्व सुविधा यूक्त उच्च गुणवत्ता का 20 बेड का पीआईसीयू और 20 बेड का आईसीयू तैयार किया गया है। मरीजों को परेशानी ना हो इसके लिए नवीन लिफ्ट लगाई गई हैं। जिला अस्पताल में सभी नागरिकों को बेहतर सुविधा मिले इसके लिए प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग एवं जनप्रतिनिधियों के सहयोग से निरन्तर कार्य कर किया जा रहा है।
       सीएमएचओ डॉ. एमपी शर्मा ने बताया कि कर्मचारियों के लिए लगभग 2.50 करोड रूपये के 16 आवासीय भवन का निर्माण किया जाएगा। जिसमें चिकित्सक हेतु एफ टाईप के 04 एवं कर्मचारियों के लिए जी और एच टाईप के 6-6 भवन का निर्माण किया जाएगा। राज्य सरकार और केन्द्र सरकार की ओर से 1000 एलपीजी एवं 1500 एलपीजी आधारित ऑक्सीजन प्लांट जिसकी लागत लगभग 2.25 करोड़ रूपये से जिला चिकित्सालय परिसर में इन्सटालेशन किया गया एवं जिला चिकित्सालय में नवीन लिफ्ट जो जिला प्रशासन द्वारा सीएसआर मद से जिसकी लागत लगभग 15 लाख रूपये एवं लगभग 1.96 करोड रूपये की लागत से तैयार सर्व सुविधा युक्त 20 बेड का पीआईसीयू और 20 बेड का आईसीयू का लोकार्पण किया गया। जिला अस्पताल में बजाज हेल्थकेयर लिमिटेड (मुबई) द्वारा आक्सीजन उत्पादन संयंत्र लगाया गया जिससे प्रतिदिन 24 आक्सीजन सिलेण्डर रिफिल किये जा सकेंगे। इसके अतिरिक्त शासन द्वारा स्वीकृत विभिन्न कार्यो कि जानकारी दी गयी। कार्यक्रम का संचालन आरएमओ डॉ एमएस गोसर ने किया एवं आभार जिला मीडिया अधिकारी कमलसिहं डावर ने माना।
राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह मनाया जा रहा
सीएमएचओ डॉ शर्मा ने बताया कि जिले में शासन के निर्देशानुसार राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह (15 नवंबर से 21 नवंबर 2021) मनाया जा रहा है। सांसद श्री सोलंकी, विधायक श्रीमती पवार, कलेक्टर श्री शुक्ला ने निरीक्षण किया तथा इस संबंध में जानकारी ली। इस दौरान निगम आयुक्त श्री चौहान, एसडीएम श्री सोनी भी उपस्थित थे।