देवास आबकारी की अवैध मदिरा के विरुद्ध लगातार कार्यवाही
प्रातः कालीन गस्त के दौरान एक्टिवा वाहन से परिवहन करते हुए एक पेटी देशी मदिरा प्लेन बरामद
एक आरोपी को किया मदिरा एवम् वाहन सहित गिरफ्तार
जप्त मदिरा एवं वाहन की कीमत लगभग 40000 रु
आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण, परिवहन तथा विक्रय के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज दिनांक 21.11.2021 को कलेक्टर महोदय श्री चंद्रमौली शुक्ला के निर्देश पर प्रभारी सहायक आबकारी आयुक्त श्री आर पी दुबे के मार्गदर्शन मे वृत्त देवास ए, के वृत्त प्रभारी आबकारी उप निरीक्षक प्रेम यादव द्वारा प्रात कालीन गस्त के दौरान पटलावदा मार्ग देवास में एक्टिवा वाहन से अवैध रूप से एक पेटी देशी मदिरा प्लेन (50पाव) का परिवहन करते हुए आरोपी अभिषेक पिता ओमप्रकाश नागर जाति धाकड़ निवासी तुलजाविहार कॉलोनी देवास को गिरफ्तार किया गया जिसके विरूद्ध मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। जप्त सामग्री का बाजार मूल्य लगभग 40000 रुपए है।
आज की कार्यवाही में आबकारी मुख्य आरक्षक राजाराम रैकवार , आरक्षक सनत ओझा, आदि सम्मिलित थे। इस प्रकार की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

