

देवास (खुमानसिंह बैस) प्रेरणा श्रेष्ठ और सुन्दर हो तो हर कार्य सुध्दर श्रेष्ठ और सराहनीय होता है । बेटी,जल और पर्यावरण सुरक्षा जागरुकता मे सक्रिय ,सकारात्मक और सहयोगात्मक पत्रकारिता मे लोकप्रिय पत्रकार,कवि,चित्रकार और कराते कला प्रवीण शाकिर अली दीप का जन्मदिवस बहुत ही आनंद और प्रेम से मनाया गया ।
पत्रकार और बॉडी टेम्पल हेल्थ क्लब के संचालक खुमानसिंह बैस और शरीर साधकों ने हेल्थ क्लब पर शुभकामनाओं के बीच केक काटकर जन्मदिवस को यादगार बनाया ।
इस अवसर पर महेश सरदार ,महेन्द्र सिंह चौहान, भास्करसिंह बैस, शाहरुख शेख इमरान खान , अनिल राठौर, अमितेश राणावत, प्रतीक राणावत,कृष्णाबैस और अनेक सदस्य उपस्थित रहे ।
प्रेस क्लब अध्यक्ष अतुल बागलीकर और मार्गदर्शक विनोद जैन शाकिर अली दीप को निवास पर जाकर मधुर बधाई देने वालों मे शामिल रहे । प्रेस क्लब के एक आयोजन मे विश्व की सबसे बड़ी जल रंगोली,विश्व की सबसे बड़ी गजल 12 घण्टे मे पुस्तक लिखकर प्रकाशित करने सहित अनेक विश्व कीर्तिमान , बनाने वाले,राष्ट्रपति सम्मान प्राप्त कलागुरु राजकुमार चंदन, राष्ट्रीय कवि ,पत्रकार जगदीश सेन, नितिन गुप्ता,शैलेन्द्र अडावदिया,कमल अहीरवार,शकील कादरी सर,,डॉक्टर मुकेश पांचाल,अमीत बागलीकर ,जितेन्द्र शर्मा,राजेन्द्र चौरसिया ,राजेश पाठक,अरविन्द टेलर,,अरविन्द त्रिवेदी ,डॉक्टर सुरेश शर्मा,हेमन्त शर्मा,मुर्तुजा सैफी सहित अनेक पत्रकारों ने पुष्पमालाओं से स्वागत् कर शुभकामनाएं दीं ।
कुछ परिवारों ने घर पर केक कटवाकर अपनापन दर्शाया ।
त्रिभुवंस कॉलेज के संचालक त्रिभुवन शर्मा,,समाजसेवी अकरम तृप्ति सहित सभी पत्रकारों साथियों, शुभचिंतकों,मित्रों और सहयोगियों का आत्मीय आभार शाकिर अली दीप द्वारा व्यक्त किया गया ।

