आबकारी विभाग द्वारा कच्ची शराब के विरुद्ध कार्यवाही कर कुल 4 लाख की सामग्री जब्त की *


पंचायत चुनाव आचार संहिता के मद्देनजर अवैध मदिरा के विरुद्ध लगातार कार्यवाही*

  • आबकारी वृत्त टोंक खुर्द के इलियास खेड़ी कंजर डेरा, चौबारा कंजर डेरा एवं पांदा कंजर डेरे में अलसुबह जिले के समस्त आबकारी टीम द्वारा कार्यवाही
    75 लीटर हाथ भट्टी मदिरा , 6500 किलो ग्राम महुआ लाहन एवं एक मोटरसाइकल को जप्त किया
    कुल 09 प्रकरण आबकारी अधिनियम के तहत पंजीबद्ध किए गए
  • जप्त सामाग्री का बजार मूल्य 400000 रुपए कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला के निर्देश पर एवं प्रभारी सहायक आबकारी आयुक्त श्री आर पी दुबे के मार्गदर्शन में एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री राघवेन्द्र सिंह कुशवाह के नेतृत्व में पंचायत चुनाव आचार संहिता के मद्देनजर मदिरा का अवैध रुप से निर्माण , संग्रहण एवं विक्रय कर रहे हैं लोगों के विरुद्ध आबकारी वृत्त टोंक खुर्द के इलियास खेड़ी कंजर डेरा, चौबारा कंजर डेरा एवं पांदा कंजर डेरे में अलसुबह जिले के समस्त आबकारी टीम द्वारा कार्यवाही की आस पास जंगल एवं नालों में सर्चिग करने पर भारी मात्रा में हाथ भट्टी मदिरा एवं लाहन बरामद हुआ तथा कंजर डेरों में चलित भट्टियां पाई गई तथा जमीन के अंदर महुआ लाहन के ड्रम गड़े पाए गए जिन्हे मौके पर नष्ट किया गया। आबकारी अमले को दूर से देखकर एक व्यक्ति बिना नंबर की मोटरसाईकिल एवं उस पर रखी मदिरा को छोड़कर फरार हो गया वाहन एवं मदिरा को जप्त किया गया।कुल विरुद्ध 09 प्रकरण मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) क एवं, फ के तहत पंजीबद्ध कर विवेचना में लिए गए। कार्यवाही में75 लीटर हाथ भट्टी मदिरा , 6500 किलो ग्राम महुआ लाहन एवं एक मोटरसाइकल को जप्त किया लाहन को मौके पर सैंपल लेकर विधिवत नष्ट किया गया*
  • जप्त सामाग्री का बजार मूल्य 400000 रुपए
    उक्त कार्यवाही में आबकारी टोंक खुर्द वृत्त प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक प्रेम यादव, आबकारी उप निरीक्षक राजकुमारी मंडलोई,निधि शर्मा, डी पी सिंह, उमेश स्वर्णकार, दिनेश भार्गव, विजय कुचेरिया आबकारी मुख्य आरक्षक राजाराम रैकवार , विष्णु प्रसाद, दीपक धुरिया आरक्षक ,बाल कृष्ण जायसवाल ,सनत ओझा, दीपक,गोविंद,अशोक सेन, संगीता यादव, नितिन सोनी विकास गोतम एवं आशीष गुप्ता सम्मिलित थे।,इस प्रकार की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।