कराओके क्लब देवास ने सुरीले अंदाज़ मै दी 2021 को विदाई

कराओके क्लब देवास ने सुरीले अंदाज़ मै दी 2021 को विदाई संस्था के अजय सोलंकी गुरूजी एवं सुनिल मालवीय ने जानकारी देते हुए बताया की क्रिसमस पर्व एवं अटल जी की पुण्यतिथि पर सांगीतिक कार्यक्रम का आयोजन शहर के निजी होटल में किया गया कार्यक्रम की शुरुआत देश के प्रथम सीडीएस स्व.विपिन रावत जी एवम टीम एवम पूर्व प्रधानमंत्री स्व.अटल बिहारी वाजपेई जी को श्रद्धांजलि स्वरूप गीत तेरी मिट्टी में मिल जावा गाकर सुनिल मालवीय एवं अजय अर्थ द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की गई एवम संस्था केकेसी द्वारा मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई इस अवसर पर छुट्टी पर आए सियाचीन मे पदस्थ भारतीय सेना के जवान जितेंद्र चौधरी जी भी कार्यक्रम में पधारे उन्होंने बताया की किं विषम परिस्थितियों में जवान बर्फीली जगहों पर ड्यूटी करते है,उन्होंने कार्यक्रम का आनंद लिया केकेसी सदस्यों द्वारा श्री चौधरी जी का पुष्प माला से स्वागत किया एवं सदस्यों द्वारा एक से बढ़कर एक शानदार देश भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी गई।इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार मोहन वर्मा जी,नेहरू युवा केंद्र के अनिल जैन साहब,अजय सोलंकी गुरूजी,सुनिल मालवीय,अजय अर्थ,जैनेन्द्र सिंह पंवार,मुकेश मालवीय जी,राजेंद्र वर्मा,गौरव मालवीय,पूजा साहू,प्रीति चौधरी,शिवानी मालवीय,रीना मालवीय,नवीन पुरोहित,प्रवीण राज सहगल,प्रकाश शर्मा,विवेक धवले,सुरेन्द्र पांडे,आदि ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दी।कार्यक्रम का संचालन अजय सोलंकी गुरूजी ने किया एवम आभार प्रकट नवीन पुरोहित ने किया।