रंगारंग कार्यक्रमों के साथ जिला जेल देवास में जेल खेल प्रतियोगिता का हुआ समापन


देवास। जिला जेल देवास में बंदियों के लिए आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत सांस्कृति कार्यक्रमों व जेल खेल प्रतियोगिता का आयोजन विगत पांच दिनों से चल रहा था। जिसका समापन शनिवार को सांस्कृतिक व रंगारंग कार्यक्रम के साथ हुआ। जेल अधीक्षक हिमानी मनवारे एवं जेलर जवाहर सिंह मंडलोई ने कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीजी अरविंद कुमार, डीआईजी संजय पांडेय, डीआईजी यूपी सिंह लॉ एवं एएसपी मंजीत सिंह चावला थे। अतिथियों ने कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती जी के चित्र के समीप दीप प्रज्वलित कर किया। तत्पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन का सिलसिला प्रारंभ हुआ। जिसमें जेल की महिला एवं पुरुष कैदियों ने देशभक्ति एवं सांस्कृतिक गीतो पर शानदार प्रस्तुतियां दी और अपनी अंदर की प्रतिभा को दर्शाया। खेल महोत्सव के अंतर्गत बंदियों ने शतरंज, केरम, कबड्डी, वालीबॉल, रंगोली, मेहंदी, चित्रकला आदि अन्य प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम पश्चात अतिथियों ने प्रतियोगिता के विजेता कैदियों को पुरस्कार वितरण कर सम्मानित किया।