
640.27 लाख रूपये राशि की लागत से होगा निर्माण
देवास 07 जनवरी 2022/ मध्य प्रदेश लोक निर्माण विभाग(परियोजना क्रियान्वयन इकाई) देवास अंतर्गत संयुक्त तहसील कार्यालय भवन देवास (नगरीय तहसील), राजस्व विभाग लागत राशि 640.27 लाख रूपये का भूमि-पूजन पुराना आरटीओ भवन परिसर उज्जैन रोड में विधायक देवास श्रीमती गायत्री राजे पवार की अध्यक्षता में हुआ। इस दौरान कलेक्टर श्री चन्द्रमौली शुक्ला, श्री राजीव खण्डेलवाल, श्री सुभाष शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, सीईओ जिला पंचायत श्री प्रकाश सिंह चौहान, अपर कलेक्टर श्री महेन्द्र सिंह कवचे, नगर निगम आयुक्त श्री विशाल सिंह चौहान, एसडीएम श्री प्रदीप सोनी, तहसीलदार श्रीमती पूनम तोमर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

