जूनियर नेशनल सॉफ्टबॉल टीम विशाखापट्टनम के लिए रवाना

प्रगति एथलेटिक्स क्लब एवं देवास जिला सॉफ्ट बॉल एसोसिएशन के खिलाड़ियों का चयन मध्य प्रदेश सॉफ्टबॉल टीम में हुआ है देवास जिला सॉफ्टबॉल एसोसिएशन के सचिव राजीव श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि 11 से 14 जनवरी 2022 तक विशाखापट्टनम मैं आयोजित होने वाली जूनियर राष्ट्रीय सॉफ्ट बॉल चैंपियनशिप के लिए देवास से बालिका वर्ग में मानसी राठौर दीपा विल बे एवं नैंसी सोनी एवं बालक वर्ग में गौरव राठौर एवं मित्रेश दायमा का चयन हुआ है इन सभी खिलाड़ियों को राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए देवास जिला सॉफ्ट बॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री मनोज राजानी संचालक श्री अनिल श्रीवास्तव डॉक्टर सुषमा अरोरा पीएन तिवारी चंद्रपाल सोलंकी अनु द्विवेदी रागिनी चौहान अनीश तिवारी आदि ने शुभकामनाएं दी