मोहन वर्मा की दो पुस्तकों का विमोचन रविवार को
देवास। रचनाकार मोहन वर्मा के आलेखों और कविताओं की पुस्तकों का विमोचन कार्यक्रम 20 फरवरी को होने जा रहा है। मल्हार स्मृति मंदिर परिसर स्थित वरिष्ठ नागरिक सभागृह में पुस्तक विमोचन का कार्यक्रम शाम 4 से 6 बजे के बीच होगा। पुस्तक विमोचन कार्यक्रम वरिष्ठ पत्रकारों और साहित्यकारों के हाथों सम्पन्न होगा। रचनाकार मोहन वर्मा ने जानकारी में बताया कि उनके अब तक के विभिन्न पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित आलेखों के संकलन समय के साथ तथा कविताओं के संकलन शब्द शब्द उम्मीद के विमोचन के इस कार्यक्रम में मप्र साहित्य परिषद निदेशक विकास दवे, जिलाधीश चंद्रमौली शुक्ला, निगम आयुक्त विशाल सिंह चौहान, स्टेट प्रेस क्लब अध्यक्ष प्रवीण खारीवाल, इंदौर प्रेस क्लब महासचिव हेमंत शर्मा, वरिष्ठ साहित्यकार प्रकाश कांत, जीवन सिंह ठाकुर तथा देवास प्रेस क्लब अध्यक्ष अतुल बागलीकर अतिथि रूप में उपस्थित रहेंगे। उल्लेखनीय है कि इन दो पुस्तकों के पूर्व वर्मा का एक कविता संग्रह शिखर की ओर भी प्रकाशित हो चुका है।

