मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के वर्ष 2022 के आईडी कार्ड वितरित प्रेस क्लब पदाधिकारियों का किया सम्मान

मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के सदस्यो को वर्ष 2022 के आईडी कार्ड का वितरण किया गया। संघ के देवास जिला अध्यक्ष आनंद गुप्ता ने बताया कि स्थानीय सर्किट हाउस में कार्यक्रम आयोजित कर देवास शहर के संघ के साथियो को वर्ष 2022 के परिचय पत्र/आईडी कार्ड वितरित किए।इस अवसर पर देवास प्रेस क्लब की कार्यकारणी का भी सम्मान किया गया।श्री गुप्ता से संघ की जानकारी देते हुए बताया कि श्रमजीवी पत्रकार संघ पूरे प्रदेश का एक मात्र ऐसा संगठन है जो केवल पत्रकार साथियो के लिए समर्पण भावना और उन्हें अधिकारों के लिए कार्य करता करता आया है।पूरे प्रदेश में संघ की जिला इकाई, संभाग इकाई है।संगठन हमेशा से ही पत्रकार साथियो को न्याय व अधिकार दिलाने के लिए मोर्चा संभाले हुए है।आईडी कार्ड वितरण के साथ स्थानीय प्रेस क्लब की कार्यकारणी को सम्मानित करने का अवसर मिला है।हम चाहेगे की प्रेस क्लब भी हमारे साथ हमेशा पत्रकार हितों के लिए गम्भीरता के साथ खड़ा रहे/मोर्चा संभाले रहे।इस अवसर पर प्रेस क्लब अध्यक्ष अतुल बागलीकर,क्लब के मार्गदर्शक विनोद जैन व मुन्ना वारसी,उपाध्यक्ष जगदीश सेन,सँयुक्त सचिव शैलेन्द्र अड़ावदिया व खूबचंद मनवानी,कोषाध्यक्ष सिद्धार्थ मोदी,कार्य.सदस्य खुमान सिंह बेस व कमल अहिरवार,अरुण परमार सहित संघ के सदस्य
फरीद खान,अजहर अली,सुरेश शर्मा,धर्मेंद्र पिपलोदिया,राजेश पवार, शहाबुद्दीन मंसूरी,वरुण राठौर,मुर्तुजा सैफी,अरविंद राजपूत, देवकीनंदन समाधिया,रघुनंदन समाधिया,दीपक श्रीवास्तव,प्रताप ठाकुर सहित सदस्यगण उपस्थित थे। उक्त जानकारी संघ के महासचिव चेतन राठौड़ ने दी।