

देवास : एनिमल वेलफेयर देवास द्वारा शहर में श्वानों की संख्या में निरंतर हो रही बढ़ोतरी के कारण उनकी नसबंदी के कार्यक्रम निरंतर किये जा रहे हैं । इसी श्रंखला में दस मादा श्वानों की नसबंदी संस्था द्वारा विकास नगर में कैंप लगाकर की गई । विगत कुछ समय से पूरे प्रदेश में श्वानों की बढ़ती संख्या और उनके द्वारा हमला करने की खबरें सुनने में आ रहीं हैं जिसे ध्यान में रखते हुये एनिमल वेलफेयर टीम देवास ने बिना किसी सरकारी सहायता के इन श्वानों की नसबंदी करने का संकल्प कर इनकी बढ़ती संख्या पर नियंत्रण करने व इनके हमलावर होने जैसी समस्याओं को कम करने का बीड़ा उठाया है । संस्था के संरक्षक दीपक मिश्रा व अध्यक्ष आरती जोशी ने बताया कि इस तरह के नसबंदी कैंप शहर के सभी वार्डों में निरंतर लगाऐ जाएंगे । संस्था सदस्यों ने शहर वासियों से इन बेसहारा श्वानों की निरंतर देखभाल व चलाए जा रहे नसबंदी कार्यक्रमों में परोक्ष अथवा अपरोक्ष रूप से सहायता करने की अपील भी की है । इस नसबंदी कैंप में डा.संजय वर्मा का सहयोग सराहनीय रहा । उनके विशेष सहयोग द्वारा ही इन श्वानों की नसबंदी कार्यक्रम सफलता से आयोजित किये जा रहे हैं । इस अवसर पर संस्था संयोजक दीपक मिश्रा अध्यक्ष आरती जोशी, के के गौर, रीता गौर, राघवेंद्र बुंदेला, शिव चौहान , ईश्वर सिंह राजपूत,उमेश शर्मा, इत्यादि उपस्तिथ रहे ।

