देवास पुलिस अधीक्षक डॉ शिव दयाल सिंह, अति, पुलिस अधीक्षक मनजीत सिंह द्वारा देवास जिले में मिलावटखोर के गोरखधंधे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत नगर पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह चौहान एवं उपपुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) किरण शर्मा के नेतृत्व में थाना कोतवाली देवास द्वारा मिलावटखोरो के विरूद्ध एक बड़ी कार्यवाही की गई है। जिसमें मिलावटी आईसक्रीम बनाने वाले कारखाने पर कार्यवाही कर 2000 आइसकीम पैक करने के खाली रेपर जिन पर कोई एक्सपायरी व मेनुफेक्युरींग दिनांक नहीं है, 2100 नग चोकोबार आइसकीम, 200 नग कोन आइसक्रीम बिना लेवल की, 300 नग कप आईसक्रीम सहित 09 प्लास्टीक के डिब्बो में भरा कच्चा माल , आईसक्रीम बनाने की मशीन चोकोबार बनाने की मशीन व 05 बड़े फीज सहित कुल 05 लाख रूपये का माल जब्त की गई है। उक्त कार्यवाही में आरोपी गुलाब सिंह चौहान पिता बनेसिंह चौहान उम्र 40 साल निवासी 22 दुर्गा नगर देवास को गिरफ्तार किया जाकर उक्त आरोपी के विरूद्ध अपराध कं. 318/2022 धारा 420 भादवि एवं 7 खादय अपमिश्रण निवारण अधिनियम का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया जाकर आरोपी से विस्तार से पुछताछ की जा रही है।
तारीका वारदात:- आरोपी मिलावटी आईसक्रीम बनाकर बिना ब्राण्ड के लेबल लगाकर पैकिंग
कर बेचता था। जब्तशुदा सामग्री: 2100 नग चोकोबार आइसक्रीम, 200 नग कोन आइसक्रीम बिना
लेवल की, 300 नग कप आईसक्रीम सहित 09 प्लास्टीक के डिब्बों में भरा कच्चा माल जब्त, आईसक्रीम बनाने की मशीन, चोकोबार बनाने की मशीन व 05 बड़े फीज सहित कुल 05 लाख रूपये का माल जब्त

