कांग्रेस विचारधारा से जुड़े अधिवक्ताओं की बैठक

देवास। कांग्रेस विचारधारा से जुड़े अधिवक्ताओं की बैठक जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी ने न्यायालय परिसर में ली। अधिवक्ता विजय राठौर के चेम्बर नंबर 11 में बैठक आयोजित की गई, जिसमें मुख्य रूप से उपस्थित श्री राजानी ने संबोधित करते हुए कहा कि अधिवक्ताओं को संविधान की जानकारी आमजन से अधिक होती है तथा लोकतंत्र को मजबूत करना हो तो अधिवक्ताओं को आगे आना होगा। बैठक का संचालन अमितेश पाण्डेय ने किया एवं आभार राजेश जायसवाल एवं निलेश वर्मा ने माना।