
पहले भी कई फर्जी कालोनी कट चुकी है जिसमे लोग आज भी हो रहे परेशान
देवास (खुमानसिंह बैस) शहर ओर आसपास लंबे समय से फर्जी कॉलोनाईजरों द्वारा अवैध कॉलोनियों का विस्तार किया जा रहा है और जनता को सुविधाएं देने के नाम पर गुमराह करनेवाला प्रचार कर अवैध रुप से प्लाट बैचे जा रहे हैं ।
देवास मे फर्जी कॉलोनाईजरों से ठगाए लोगों द्वारा जनसुनवाई सहित कलेक्टर ,एसपी और अन्य संबंधित विभागों मे अनेक शिकायतों के बावजूद उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा और इधर फर्जी कॉलोनाईजर धड़ल्ले से खेतों मे ही प्लाट काटकर बैच रहे हैं ।
जिला-प्रशासन और पुलिस प्रशासन सहित अनेक विभाग जानकर भी अनजान है और जनता को फर्जी कॉलोनाईजर जमकर लूट रहे हैं ।
देवास और आसपास बड़ी संख्या मे नियमों के विरुद्ध अवैध कॉलोनियां काटी जा रही हैं और कृषि भूमि मे अवैध प्लाट उगाए जा रहे हैं ।जो कि नियमो के विरुद्ध है और खरीददार को बाद में कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है आज भी कई लोग फर्जी कालोनियों में लिए गए प्लाटों को अपने नाम तक नही कर पाए है ऐसे कई आवेदन जनसुनवाई में देखे जाते है
बताया जा रहा है कि बड़ाबाजार के बग्गीखाने के पीछे तीन बीघा कृषि भूमि मे बिना किसी औपचारिकता के कुछ समय से प्लाट बैचे जारहे हैं । मीठातालाब के आसपास भी अवैध कॉलोनियां बसाई जा चुकी हैं और संबंधित विभाग सो रहे हैं । बालगढ़ रोड पर सरस्वती स्कूल के पास भी मुरम गिट्टी डालकर कच्चा रास्ता बनाकर प्लाट बेचने की तैयारी भी हो रही है और मल्हार रोड पर भी अवैध कॉलोनियां आकार ले रही हैं । देवास के आसपास ग्रामीण क्षेत्रों मे भी अवैध कॉलोनियों का जाल बिछाकर माल कमाया जा रहा है और जिम्मेदारों को कुछ नजर ही नही आ रहा है । फर्जी कॉलोनाईजरों पर पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी कब ध्यान देंगे?

