विवाह समारोह में वन मंत्री श्री विजय शाह, सांसद विदिशा श्री रमाकांत भार्गव, विधायक खातेगांव श्री आशीष शर्मा ने वर वधु को दिया आशीर्वाद, प्रदान की सामग्रियां
विवाह समारोह में योजना अंतर्गत जोड़ों को 11 हजार का चेक एवं 38 हजार की सामग्रियां भेंट की

देवास 08 मई 2022/ देवास जिले में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनान्तर्गत जिला स्तरीय विवाह समारोह खातेगांव में आयोजित किया गया। जिला स्तरीय विवाह समारोह खातेगांव में 137 जोड़ो ने नव दांपत्य जीवन की शुरुआत की। विवाह समारोह में वन मंत्री श्री विजय शाह, सांसद विदिशा श्री रमाकांत भार्गव, विधायक खातेगांव श्री आशीष शर्मा ने वर वधु को आशीर्वाद दिया और प्रदान की सामग्रियां। विवाह समारोह में जोड़ों को 11 हजार का चेक एवं 38 हजार की सामग्रियां भेंट की l
समारोह में एक ही छत के नीचे एक तरफ वेदिक विधि विधान के साथ अग्नि को साक्षी मानकर वर वधू सात फेरे लिए ,वही दूसरी ओर निकाह का आयोजन भी हुआ। आयोजन अपनी-अपनी परंपराओं के अनुसार आयोजित कराए गए।
वन मंत्री श्री विजय शाह ने कहा कि गरीब बेटी की शादी में पहले आदिवासी परिवारों के जेवर साहूकारों के यहां गिरवी रखना पढ़ते थे तब विवाह रस्म होती थी आज सरकार ने पुनः विवाह की योजना को प्रारंभ कर हर घर में खुशियां पहुंचाई है, आज हजारों बेटियों के विवाह सामूहिक विवाह में हो रहे हैं नव दांपत्य जीवन सुखी रहे ऐसी हम सब कामना करते हैं ।
सांसद श्री भार्गव ने मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना पुनः शुरू होने पर खुशी जाहिर की । खातेगांव विधायक श्री आशीष शर्मा ने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार की अभिनव योजना पुनः प्रारंभ की गई और आज सभी समाज के सभी वर्ग के वर वधु यहां परिणय सूत्र में बंद रहे हैं। आने वाली 20 तारीख को खातेगांव में 500 जोड़ों का विवाह समारोह का आयोजन होगा l विवाह समारोह में जनप्रतिनिधियों ने विधायक आशीष शर्मा की कन्यादान पहल पर नगद राशि एक लाख रूपये से अधिक की राशि एकत्रित कर सभी कन्याओं को कन्या दान स्वरूप भेंट की ।
इस दौरान गोपाल आचार्य , जनपद अध्यक्ष गुलाब बाई , जिला पंचायत सीईओ प्रकाश सिंह चौहान, खातेगांव एसडीएम त्रिलोचन गौड , तहसीलदार सुनील गुहा, जनपद सीईओ अंकिता अलावा,खातेगांव सीएमओ अनिल जोशी, सभी समाज जन, सामाजिक संगठन के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

